Home Political news संसद सदस्य बनने लायक नहीं, नेता प्रतिपक्ष बने’, केशव प्रसाद मौर्य ने...

संसद सदस्य बनने लायक नहीं, नेता प्रतिपक्ष बने’, केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी पर बोला सीधा हमला

21
0

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा प्रहार करते हुए उन्हें गैर-जिम्मेदार करार दिया। उन्होंने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि जो व्यक्ति संसद सदस्य बनने की योग्यता नहीं रखता, वह आज नेता प्रतिपक्ष के पद पर बैठा है। मौर्य ने आरोप लगाया कि सत्ता हासिल करने के लिए विपक्ष लगातार दुष्प्रचार का सहारा ले रहा है।शनिवार को अंबेडकरनगर दौरे पर पहुंचे डिप्टी सीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा की और “जी राम जी योजना” के अंतर्गत आयोजित चौपाल कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा तथा वर्ष 2027 में पुनः भाजपा सरकार बनने का दावा भी दोहराया।

ALSO READ ब्राह्मण बेटी रूचि तिवारी के सम्मान में अनिल मिश्रा मैदान में !

राहुल गांधी पर सीधा हमला

भीटी क्षेत्र के खजुरी गांव में आयोजित चौपाल को संबोधित करते हुए केशव मौर्य ने मंच से कहा कि राहुल गांधी का आचरण नेता प्रतिपक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद के अनुरूप नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष जनता को भ्रमित करने और झूठा नैरेटिव गढ़ने में लगा हुआ है।

अखिलेश यादव पर भी साधा निशाना

मौर्य ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव के बाद से उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। साथ ही आरोप लगाया कि सपा सरकार के दौरान आतंकवाद से जुड़े मामलों को वापस लेने की कोशिश की गई थी, जबकि बाद में उन्हीं मामलों में कई दोषियों को फांसी और उम्रकैद की सजा सुनाई गई।

आरक्षण और संविधान पर बयान

डिप्टी सीएम ने कहा कि संविधान और आरक्षण पूरी तरह सुरक्षित हैं और आगे भी सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। मौर्य ने यह भी कहा कि हरियाणा, मुंबई, दिल्ली और बिहार समेत विभिन्न राज्यों में भाजपा की मजबूती से विपक्ष बौखलाया हुआ है।सपा के पीडीए फॉर्मूले को उन्होंने भ्रामक बताते हुए कहा कि यह पिछड़ों और गरीबों के हित में नहीं, बल्कि परिवारवाद को बढ़ावा देने की राजनीति है। अंत में उन्होंने भरोसा जताया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा अवध सहित पूरे उत्तर प्रदेश में फिर से कमल खिलाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here