Home Uttar Pradesh सूचना विभाग के मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को निदेशक सूचना...

सूचना विभाग के मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को निदेशक सूचना ने दिलाई शपथ

33
0

उत्तर प्रदेश सूचना विभाग के मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन शुक्रवार को सूचना निदेशालय के सभागार में किया गया। इस अवसर पर निदेशक सूचना विशाल सिंह ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। साथ ही, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया। चुनाव कार्यक्रम में कपिल कुमार सिंह (अध्यक्ष), निखिल मिश्रा (उपाध्यक्ष) शुभम चौहान (संगठन मंत्री) चुने गए lइस मौके पर निदेशक विशाल सिंह ने कहा कि सूचना विभाग के अधिकारियों-कार्मिकों की बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। वे अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए प्रदेश सरकार की नीति, निर्णय एवं जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों तक पहुंचाने में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here