उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर देश भर के तमाम बड़े नेता और समर्थक उन्हें जन्मदिन के बधाई संदेश दे रहे हैं. इसी क्रम में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने सपा अध्यक्ष को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने मुलायम सिंह यादव का जिक्र करते हुए सपा अध्यक्ष को सामाजिक न्याय की मशाल बढ़ाने का संदेश दिया.स्टालिन ने अपने बधाई संदेश के जरिए सिंबल पॉलिटिक्स यानी प्रतीकों की राजनीति पर ज्यादा जोर देने की कोशिश की है.
ALSO READ भीम की आड़ में बर्बरता, चंद्रशेखर ने बेटी के नाम पर रची खौफ की साजिश! योगी ने कर दिया खेल तमाम !

स्टालिन ने अखिलेश के जन्मदिन पर जो तस्वीर शेयर की है, उसके बैकग्राउंड में पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह का पोस्टर लगा हुआ है. एमके स्टालिन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी और लिखा कि ‘उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. आप प्रगतिशील राजनीति का मार्ग प्रशस्त करते हुए वीपी सिंह की भूमि पर सामाजिक न्याय की मशाल को आगे ले जाएं और अपने पिता मुलायम सिंह की गौरवशाली विरासत में प्रतिगामी विचारधाराओं के खिलाफ और अधिक मजबूती से खड़े हों.’







