देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 9 नवम्बर को उत्तराखंड राज्य गठन की रजत जयंती के अवसर पर एफआरआई देहरादून में आयोजित मुख्य समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री एक विशेष स्मारक डाक टिकट जारी करेंगे और राज्य की जनता को संबोधित करेंगे।
ALSO READ:बिहार चुनाव: एनडीए पर जनता का विश्वास महागठबंधन हताश व निराश-केशव प्रसाद
राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ₹8260 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। ये परियोजनाएं राज्य के पेयजल, सिंचाई, तकनीकी शिक्षा, ऊर्जा, शहरी विकास, खेल और कौशल विकास जैसे प्रमुख क्षेत्रों से जुड़ी हैं। प्रधानमंत्री जिन प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, उनमें-देहरादून जलापूर्ति कवरेज,पिथौरागढ़ विद्युत सबस्टेशन,
सरकारी भवनों में सौर ऊर्जा संयंत्र,हल्द्वानी स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान शामिल हैं।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी दो बड़ी पेयजल परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।
रजत जयंती वर्ष में यह आयोजन उत्तराखंड के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। प्रधानमंत्री का यह दौरा प्रदेश के लिए नई ऊर्जा और विकास की गति लेकर आने वाला है।






