Home National बीते 8 सालों में योगी सरकार में हुए 15 हजार से ज्यादा...

बीते 8 सालों में योगी सरकार में हुए 15 हजार से ज्यादा एनकाउंटर, सबसे अधिक इस जोन में हुई मुठभेड़

91
0

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में एनकाउंटर को लेकर आंकड़ें सामने हैं। जिसमें बताया गया है कि योगी सरकार के पिछले 8 वर्षों में कितने एनकाउंटर हुए, कितने अपराधी ढेर हुए और कितनों की धरपकड़ हुई। इन आंकड़ों से पता चलता है कि राज्य में कानून व्यवस्था को सख्ती से चलाने के लिए योगी सरकार की पुलिस किस अंदाज में काम कर रही है।

आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले आठ सालों में कुल 15,726 मुठभेड़ हुए। जिसमें 256 दुर्दांत अपरधी एनकाउंटर में ढेर हुए। वहीं 31,960 अपराधियों को एनकाउंटर में गिरफ्तार किया गया। एनकाउंटर की कार्रवाई में 10,324 अपराधी घायल हुए। अपराधियों के साथ मुठभेड़ में 18 पुलिसकर्मी शहीद भी हुए और 1,754 पुलिसकर्मी घायल हुए।

यूपी में सबसे ज्यादा एनकाउटर मेरठ जोन में हुआ है। यहां पुलिस ने 4,453 एनकाउंटर किए, जिसमें 85 कुख्यात अपराधी जवाबी हमले में मौके पर ही मार गिराए गए। वहीं वाराणसी ज़ोन में 1,108 मुठभेड़, आगरा जोन में 2,374 एनकाउंटर हुए।

वैसे योगी सरकार में पुलिस की कार्यशैली की सराहना तो देखने को मिलती है लेकिन इसका सीधा असर अपराधियों पर भी दिखता है। कई ऐसे अपराधी सामने आए जिन्होंने खुद ही अपनी गिरफ्तारी दी। वहीं कुछ ने अपराध की दुनिया को छोड़कर सामान्य जीवन का रास्ता पकड़ लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here