Home Uttar Pradesh अयोध्या राम मंदिर के ध्वज पर पाकिस्तान की प्रतिक्रिया !

अयोध्या राम मंदिर के ध्वज पर पाकिस्तान की प्रतिक्रिया !

200
0

अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर पर धर्मध्वज फहराए जाने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बयानबाज़ी तेज़ हो गई है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 नवंबर को मंदिर परिसर में धर्मध्वजा फहराने की रस्म में हिस्सा लिया और इसकी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर साझा कीं यह ध्वज किसी भी हिंदू मंदिर की परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है।

भारत में हुए इस कार्यक्रम को लेकर पाकिस्तान ने कड़ी आपत्ति दर्ज की है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर भारत पर ‘इस्लामोफोबिया’ बढ़ाने और मुस्लिम सांस्कृतिक विरासत को नुकसान पहुँचाने का आरोप लगाया, पाकिस्तान का दावा है कि भारत में कई ऐतिहासिक मस्जिदें “बेअदबी या गिराए जाने” के खतरे का सामना कर रही हैं और मुस्लिम समुदाय “सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक हाशिये” पर धकेला जा रहा है।

अपने बयान में पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील करते हुए कहा कि वह भारत में कथित रूप से बढ़ती “हेट स्पीच, इस्लामोफोबिया और अल्पसंख्यकों पर हमलों” पर ध्यान दे पाकिस्तान ने भारत सरकार से सभी धार्मिक समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उनके पूजा स्थलों की रक्षा करने की मांग की।

राम मंदिर का निर्माण भारत के सर्वोच्च न्यायालय के ऐतिहासिक फैसले के बाद हुआ है, सुप्रीम कोर्ट ने विवादित भूमि हिंदू पक्ष को देने का आदेश दिया था, जिसके बाद मंदिर निर्माण शुरू हुआ, धर्मध्वज फहराना हिंदू परंपरा का एक अभिन्न हिस्सा है और इसे धार्मिक गरिमा का प्रतीक माना जाता है।

भारत पर आरोप लगाने वाले पाकिस्तान की अपनी स्थिति पर भी सवाल उठते रहे हैं, मानवाधिकार संगठनों की कई रिपोर्टों में पाकिस्तान में हिंदू और ईसाई समुदाय की लड़कियों के जबरन धर्मांतरण और अल्पसंख्यक समुदायों पर अत्याचार जैसे मुद्दे लगातार सामने आते रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here