Home Political news यूपी में ब्राह्मण विधायकों की बैठक पर सियासी घमासान, बदलापुर विधायक रमेश...

यूपी में ब्राह्मण विधायकों की बैठक पर सियासी घमासान, बदलापुर विधायक रमेश मिश्रा का शिवपाल यादव पर पलटवार

72
0
Filmitics
Ramesh mishra

उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण विधायकों की बैठक लगातार राजनीतिक चर्चा का विषय बनी हुई है। इस बैठक में शामिल जौनपुर की बदलापुर विधानसभा सीट से विधायक रमेश मिश्रा ने बैठक के उद्देश्य और उस पर हो रही राजनीतिक टिप्पणियों को लेकर खुलकर अपनी बात रखी।

उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में मा. राज्यपाल के अभिभाषण के धन्यवाद  प्रस्ताव पर अपनी बात को रखते हुए बदलापुर विधानसभा में हुए विकास ...

रमेश मिश्रा ने कहा कि “ब्राह्मण अगर एक साथ बैठ जाए तो वह अपने आप में चर्चा का विषय बन ही जाता है। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी को और मजबूत करना है।” उन्होंने साफ किया कि बैठक को किसी अन्य राजनीतिक चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए।

वहीं, इस बैठक को लेकर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव की टिप्पणी पर भी बदलापुर विधायक ने तीखा पलटवार किया। शिवपाल यादव ने बयान दिया था कि ऐसे लोग अगर सपा में आते हैं तो उनका सम्मान किया जाएगा। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए रमेश मिश्रा ने कहा, “शिवपाल जी पहले अपने दल में शामिल विधायकों का सम्मान करवा लें, उसके बाद किसी और पर सवाल करें।”

रमेश मिश्रा के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में बयानबाज़ी तेज हो गई है और ब्राह्मण विधायकों की बैठक को लेकर सियासी सरगर्मी और बढ़ती नजर आ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here