भाजपा के वरिष्ठ विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता विनोद चमोली ने मीडिया से बातचीत में कहा कि “जो दीपक से मुहम्मद दीपक बन जाएगा, वह कांग्रेस के लिए पूजनीय हो जाएगा।” उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस प्रकार की घटनाओं को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है।
चमोली ने कहा कि ऐसी प्रवृत्तियां उत्तराखंड की डेमोग्राफी और शांति व्यवस्था के लिए चिंताजनक हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जिन राहुल गाँधी से मिलने के लिए कांग्रेस के बड़े नेता लंबे समय तक इंतजार करते हैं, उन्हीं राहुल गांधी का किसी अल्पकालिक चर्चा के बाद गले मिलना और उसे महिमामंडित करना राजनीतिक संदेश देता है। उनका आरोप है कि यह कदम प्रदेश में तुष्टिकरण को बढ़ावा देने वाला है। चमोली ने कहा कि पहले से ही राज्य की सामाजिक संरचना में बदलाव को लेकर चिंताएं व्यक्त की जा रही हैं, ऐसे में इस प्रकार की घटनाएं गंभीर सवाल खड़े करती हैं।
भाजपा प्रवक्ता ने कोटद्वार प्रकरण का जिक्र करते हुए कहा कि दिल्ली में बैठे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की सक्रियता और टिप्पणियां यह संकेत देती हैं कि पार्टी प्रदेश की सामाजिक व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता सब देख रही है और समय आने पर इसका जवाब देगी।







