Home Uttrakhand कुंभ 2027 की तैयारियां तेज,मेला अधिकारी ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन का किया...

कुंभ 2027 की तैयारियां तेज,मेला अधिकारी ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

57
0

हरिद्वार। कुम्भ मेला 2027 को दिव्य और भव्य स्वरूप देने के लिए शासन और प्रशासन स्तर पर तैयारियां लगातार तेज की जा रही हैं। इसी क्रम में कुंभ मेला अधिकारी सोनिका ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन का विस्तृत निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मेला अधिकारी ने कहा कि रेलवे स्टेशन श्रद्धालुओं के आगमन का प्रमुख केंद्र होता है। ऐसे में यहां की सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सुचारु रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने श्रद्धालुओं के ठहराव स्थल, प्रवेश और निकास मार्ग, प्रतीक्षा कक्ष, पेयजल, शौचालय और अन्य आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण किया।

मेला अधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि संभावित श्रद्धालुओं की संख्या को ध्यान में रखते हुए विशेष कार्ययोजना तैयार की जाए। भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा प्रबंध, बैरिकेडिंग, यातायात संचालन और आपातकालीन व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के आधार पर अंतिम रूप दिया जाए।

उन्होंने बताया कि सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है, ताकि कुंभ के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

मेला अधिकारी ने जानकारी दी कि कल मुख्यमंत्री हरिद्वार पहुंचकर कुंभ की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी विस्तृत प्रेजेंटेशन के माध्यम से तैयारियों की स्थिति से अवगत कराएंगे। उद्देश्य है कि कुंभ 2027 का आयोजन भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित रूप में संपन्न कराया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here