26 अक्टूबर से 30 अक्टूबर के बीच यूपी में बारिश का अलर्ट, इन इलाकों में छाएगा कोहरा

    1
    0

    मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में बारिश और कोहरे को लेकर अगले कुछ दिनों का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि 26 अक्टूबर से 30 अक्टूबर के बीच मौसम में तेजी से बदलाव दिखेगा। इसमें पूर्वी यूपी में बारिश की संभावना है तो वहीं पश्चिमी यूपी में मौसम सर्द रहेगा। मौसम में 27 अक्टूबर 2025 से बदलाव शुरू होने की उम्मीद है।

    मौसम विभाग ने उम्मीद जताई है कि 26 अक्टूबर से पूर्वी यूपी और पश्चिमी यूपी में देर रात और सुबह के समय हल्की धुंध या कोहरा देखा जा सकता है। वहीं बारिश को लेकर अनुमान है कि 27 और 28 अक्टूबर से मौसम करवट ले सकता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी संभागों के कुछ इलाकों में भारी वर्षा और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

    ALSO READ:रोहित-विराट ने फेरा AUS के सपनों पर पानी, सुनील शेट्टी बोले- उन्होंने मुंह से नहीं बल्ले से दिया जवाब

    ऐसा ही अनुमान पश्चिमी उत्तर प्रदेश को लेकर मौसम विभाग ने लगाया है। पश्चिमी यूपी के दक्षिणी भाग में भी बारिश की संभावना है। दोनों क्षेत्रों में सुबह के समय हल्का कोहरा जारी रहने का अनुमान है। वहीं अनुमान के मुताबिक पूर्वी यूपी में आने वाले चार दिनों में हल्की बारिश की संभावना बनी रहेंगी। इसके साथ ही 29 और 30 अक्टूबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर पूरी तरह शुष्क हो जाएगा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here