Home bollywood रणवीर सिंह को मिली धमकी का खुलासा, अमेरिकी नंबर से आया था...

रणवीर सिंह को मिली धमकी का खुलासा, अमेरिकी नंबर से आया था वॉइस नोट

100
0

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को हाल ही में गैंग की तरफ से धमकी मिलने के मामले में नया खुलासा हुआ है। जांच में पता चला है कि धमकी भरा वॉइस नोट एक अमेरिकी नंबर से भेजा गया था। अब मुंबई क्राइम ब्रांच उस नंबर की जानकारी जुटाने के लिए अमेरिका की एजेंसियों से संपर्क कर रही है।

हैरी बॉक्सर पर शक

सूत्रों के मुताबिक, जांच में सामने आया है कि गैंग के करीबी गुर्गे हैरी बॉक्सर ने वॉइस नोट भेजकर रणवीर सिंह से 10 करोड़ रुपये की मांग की थी। शुरुआती जांच में रणवीर के मैनेजर के व्हाट्सऐप पर आए वॉइस नोट में उसकी आवाज होने की पुष्टि भी हुई है। हालांकि पुलिस अभी और सबूत इकट्ठा कर रही है।

Also Read- सीएम योगी 22 फरवरी से सिंगापुर-जापान दौरे पर, निवेश आकर्षित करने पर रहेगा फोकस

फायरिंग घटना के बाद भेजी गई धमकी

बताया जा रहा है कि यह धमकी निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की घटना के बाद भेजी गई थी। धमकी मिलने के बाद रणवीर सिंह की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। क्राइम ब्रांच ने उनके मैनेजर का बयान भी दर्ज कर लिया है।

वीपीएन और इंटरपोल की मदद

जांच में पहले यह भी सामने आया था कि धमकी भेजने के लिए वीपीएन नेटवर्क का इस्तेमाल किया गया, जिससे लोकेशन विदेश की दिखाई दे रही थी। नंबर और नेटवर्क को ट्रेस करने के लिए इंटरपोल की मदद भी ली जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here