Home Political news रावण बने दलितों के गद्दार! दलितों की हुंकार भीम आर्मी के उड़े...

रावण बने दलितों के गद्दार! दलितों की हुंकार भीम आर्मी के उड़े होश

12
0

पूरा दलित समाज इस गद्दार की पहचान कर ले जिस समाज की वजह से सांसद बना उन्ही का नहीं हुआ !! तरुण खटिक के परिवार से मिलने नहीं गया लेकिन ईरान के नेता को श्रद्धांजलि देने पहुँच गया !! मेरी हर बात सच साबित होती इस गद्दार को बहुत पहले पहचान चुकी थी जिस दिन इसका बीजेपी साथ छोड़ देगी उसी दिन जेल में सड़ेगा यह !! ये बातें चंद्र शेखर आजाद रावण की पूर्व प्रेमिका रोहिणी घावरी के है जिन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है .

Also read-गैरसैंण विधानसभा में धामी सरकार का 1.11 लाख करोड़ से अधिक का बजट पेश

दरअसल मामला दिल्ली के उत्तम नगर का है, जहां होली के दिन दलित युवक तरुण खटिक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। तरुण के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और उनकी मां लगातार इंसाफ की मांग कर रही हैं। बताया जा रहा है कि होली के दिन एक 11 साल की बच्ची छत पर रंग खेल रही थी। उसी दौरान रंग से भरा गुब्बारा गलती से एक महिला को लग गया। बच्ची के परिवार ने माफी भी मांगी, लेकिन आरोप है कि विवाद इतना बढ़ गया कि हिंसा में बदल गया और भीड़ ने तरुण खटिक को पीट-पीटकर मार डाला। इस घटना के बाद से कई हिंदू संगठन सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। लेकिन इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा चर्चा इस बात को लेकर हो रही है कि अब तक भीम आर्मी या उसके प्रमुख चंद्रशेखर आजाद की तरफ से कोई बड़ा कदम या प्रतिक्रिया सामने क्यों नहीं आई। यही सवाल अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से उठ रहे हैं। फिलहाल तरुण खटिक की मौत ने पूरे समाज को झकझोर दिया है और हर तरफ से यही आवाज उठ रही है कि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिले और दोषियों को कड़ी सजा दी जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here