Home Cricket रोहित शर्मा बने वनडे के ‘सिक्स किंग’अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ा

रोहित शर्मा बने वनडे के ‘सिक्स किंग’अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ा

171
0

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह व्हाइट बाल क्रिकेट के सबसे बड़े मैच विनर क्यों हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची में खेले गए पहले वनडे में रोहित ने 51 गेंदों पर 57 रनों की जोरदार पारी खेलते हुए वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

इस मुकाबले में जड़ा गया उनका 352वां छक्का बेहद खास रहा, क्योंकि इसी के साथ उन्होंने पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के 351 छक्कों के लंबे समय से चले आ रहे रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। अपने 277वें वनडे में ही इस उपलब्धि को हासिल कर रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में एक नया मुकाम स्थापित कर दिया है।

सर्वाधिक छक्कों की सूची में अब रोहित शीर्ष पर हैं। उनके बाद शाहिद अफरीदी, वेस्टइंडीज के क्रिस गेल, श्रीलंका के सनथ जयसूर्या और भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है।
क्रिकेट जगत में ‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित शर्मा अभी भी एकदिवसीय मैचो मे सक्रिय है, ऐसे में इस रिकॉर्ड में आगे आने वाले दिनों में और भी इजाफा हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here