बस्ती के पतेलवा मोहल्ले में झंडा लगाने को लेकर विवाद, 9 नामजद समेत 55 पर केस
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के पतेलवा मोहल्ले में झंडा लगाने को लेकर विवाद के बाद तनाव की स्थिति पैदा हो गई, बताया जा रहा है कि एक परिवार ने अपने घर की छत पर धार्मिक प्रतीक के रूप में भगवा झंडा लगाया था, इसी बात को लेकर मोहल्ले के कुछ लोगों ने आपत्ति जताई और झंडा हटाने का दबाव बनाया।
आरोप है कि कहासुनी के बाद मामला बढ़ गया और भीड़ इकट्ठा हो गई पीड़ित पक्ष का कहना है कि उनके साथ मारपीट की गई और घर में तोड़फोड़ भी हुई, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें हंगामा और अफरा-तफरी का माहौल दिखाई दे रहा है, सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में करने की कोशिश की। हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही काफी नुकसान हो चुका था।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने 9 नामजद और 55 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है, कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और अन्य की पहचान वायरल वीडियो के आधार पर की जा रही है, इस घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नजर बनाए हुए हैं प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है और मामले की जांच जारी है।







