Home Entertainment दुल्हन सी सजने को तैयार है सैफई, अखिलेश के भाई की है...

दुल्हन सी सजने को तैयार है सैफई, अखिलेश के भाई की है शादी

54
0
Filmitics
सैफई में शादी की धूम

सैफई गांव दुल्हन सी सजने को तैयार है और शादी की तैयारियों के साथ सैफई में एक बार फिर रौनक लौट आई है। समाजवादी परिवार के इस आयोजन को लेकर न सिर्फ इटावा, बल्कि पूरे प्रदेश में चर्चा है।

इटावा के सैफई में जल्द बजेगी शहनाई: अखिलेश के चचेरे भाई आर्यन बंधेगे परिणय  सूत्र बंधन में, इस दिन होना है विवाह - Amrit Vichar

इटावा के सैफई गाँव में समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के चचेरे भाई आर्यन यादव 25 नवंबर को विवाह संपन् होगा,,यह विवाह समारोह सैफई स्थित पैतृक आवास पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न होगा. आर्यन यादव की शादी लद्दाख की सेरिंग से तय हुई है, जो वर्तमान में दिल्ली हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में वकालत कर रही हैं. उनके पिता लद्दाख के प्रतिष्ठित कारोबारी और ठेकेदार हैं।

आर्यन और सेरिंग की रिंग सेरेमनी 15 दिसंबर 2024 को दिल्ली में सम्पन्न हो चुकी थी। विवाह मार्च 2025 में होना प्रस्तावित था, लेकिन जनवरी में आर्यन के पिता राजपाल यादव के निधन के बाद कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया था. अब शुभ मुहूर्त के अनुसार विवाह तिथि 25 नवंबर निर्धारित की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here