Home Entertainment सलीम खान ICU में भर्ती, तबीयत में सुधार की खबर, परिवार और...

सलीम खान ICU में भर्ती, तबीयत में सुधार की खबर, परिवार और सेलेब्स पहुंचे अस्पताल

47
0

बॉलीवुड के दिग्गज लेखक और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले कुछ दिनों से मुंबई के लीलावती अस्पताल के ICU में भर्ती हैं। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया था। इसके बाद से कई सेलेब्रिटी और परिवार के लोग उनसे मिलने पहुंच रहे हैं।

सलमान खान का पूरा परिवार इस समय अस्पताल में मौजूद है और सभी एक-दूसरे का हौसला बढ़ा रहे हैं। फैंस भी उनकी जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। सबसे पहले सलमान अपने पिता के पास पहुंचे थे। उनके साथ बेटी अलवीरा, दामाद अतुल अग्निहोत्री, पोते अयान और गोद ली हुई बेटी अर्पिता के पति आयुष शर्मा भी अस्पताल पहुंचे।

Also Read- ससुर के निधन पर भावुक हुई Kiara Advani, शेयर किया दिल छू लेने वाला पोस्ट

डॉक्टरों के मुताबिक 17 फरवरी की सुबह सलीम खान को तबीयत खराब होने के बाद ICU में भर्ती किया गया था। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। बताया जा रहा है कि उन्हें हल्का ब्रेन हेमरेज हुआ था, जिसे समय रहते कंट्रोल कर लिया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और उम्मीद है कि जल्द वेंटिलेटर हटाया जा सकता है।

खबरों के अनुसार ब्लड क्लॉट और अचानक चक्कर आने के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया था। डॉक्टरों ने कहा कि अभी सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ी है।

इस बीच कई फिल्मी हस्तियां भी उनसे मिलने पहुंचीं। संजय दत्त देर रात अस्पताल आए, वहीं उनके पुराने साथी जावेद अख्तर भी हालचाल लेने पहुंचे। सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने भी सोशल मीडिया पर उनके लिए दुआ की है।

परिवार की ओर से अभी तक बीमारी की वजह पर आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है और परिवार को उम्मीद है कि वह जल्द स्वस्थ होकर घर लौटेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here