Home Bigg Boss धर्मेंद्र के निधन पर सलमान खान भावुक, बिग बॉस 19 के सेट...

धर्मेंद्र के निधन पर सलमान खान भावुक, बिग बॉस 19 के सेट पर छलके आंसू

56
0

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन ने पूरे फिल्म उद्योग को गहरे सदमे में डाल दिया है। 24 नवंबर को उनके जाने के बाद सोशल मीडिया से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक हर जगह शोक की लहर है। कई सितारे उन्हें श्रद्धांजलि दे चुके हैं।

सलमान खान हुए भावुक

बिग बॉस 19 के ताज़ा एपिसोड में सलमान खान धर्मेंद्र को याद करते हुए खुद पर काबू नहीं रख सके। शो के दौरान वह काफी इमोशनल हो गए। सलमान ने कहा—“ये हफ्ता मिन्नतों, प्रार्थनाओं और आंसुओं में बीता है। देश को बड़ा झटका लगा है, फैंस और इंडस्ट्री सभी सदमे में हैं। आप समझ रहे होंगे कि मैं किसकी बात कर रहा हूँ। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। काश मुझे इस हफ्ते वीकेंड का वार ना करना पड़ता।”

Also Read-लखनऊ में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान तेज डीएम विशाखा G का औचक निरीक्षण

सलमान और धर्मेंद्र का खास रिश्ता

धर्मेंद्र और सलमान खान का रिश्ता हमेशा खास रहा है। धर्मेंद्र कई बार सलमान को अपना “तीसरा बेटा” कहकर पुकार चुके हैं।एक शो के दौरान धर्मेंद्र, सनी और बॉबी देओल के साथ सलमान से मिले थे और तब भी उन्होंने सलमान से अपने मजबूत बॉन्ड का ज़िक्र किया था।सलमान भी कई मौकों पर बता चुके हैं कि उन्हें धर्मेंद्र के प्रति बेहद सम्मान और लगाव है। वो अक्सर धर्मेंद्र के मशहूर डांस स्टेप भी कॉपी करते दिखे हैं।धर्मेंद्र के जाने से सलमान ही नहीं, पूरी इंडस्ट्री भारी मन से उन्हें याद कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here