Home Entertainment सलमान खान का सबसे पसंदीदा किरदार ‘प्रेम’, जिसने उन्हें दिलों का हीरो...

सलमान खान का सबसे पसंदीदा किरदार ‘प्रेम’, जिसने उन्हें दिलों का हीरो बना दिया

88
0

अभिनेता सलमान खान ने धूमधाम से मनाया 60वां जन्मदिन, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, संजय दत्त समेत कई कलाकार पार्टी में शामिल हुए सलमान खान बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। अपने 37 साल के लंबे करियर में उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा प्यार उनके रोमांटिक किरदारों से मिला। सलमान खान का सबसे पॉपुलर ऑनस्क्रीन नाम रहा है – ‘प्रेम’। उन्होंने अपने करियर में करीब 15 बार ‘प्रेम’ नाम का किरदार निभाया और हर बार दर्शकों के दिलों पर राज किया।

Also Read- ‘SIR के बहाने बीजेपी कर रही वोटों में हेराफेरी’— शिवपाल यादव का गंभीर आरोप

मैंने प्यार किया सलमान खान की पहली फिल्म मैंने प्यार किया में उन्होंने प्रेम चौधरी का रोल निभाया था। इस फिल्म के बाद ही सलमान को घर-घर में पहचान मिली और दर्शकों को ‘प्रेम’ से खास लगाव हो गया। अंदाज अपना अपना इस फिल्म में प्रेम भोपाली के किरदार में सलमान खान ने अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग से सभी को खूब हंसाया और फिल्म को यादगार बना दिया। हम आपके हैं कौन इस सुपरहिट फिल्म में सलमान प्रेम नाथ के रोल में नजर आए। फैमिली मैन और रोमांटिक हीरो के रूप में उनका यह किरदार उन्हें सुपरस्टार बना गया।

जुड़वा इस फिल्म में सलमान ने डबल रोल किया और प्रेम के किरदार में खूब तारीफ बटोरी। बीवी नंबर 1 प्रेम मेहरा के रोल में सलमान ने कॉमेडी अवतार से दर्शकों का दिल जीत लिया। हम साथ-साथ हैं इस फिल्म में सलमान प्रेम चतुर्वेदी के रूप में एक आदर्श बेटे की भूमिका में नजर आए। कहीं प्यार ना हो जाए इस फिल्म में प्रेम कपूर के रूप में सलमान एक सच्चे और मजेदार प्रेमी के रोल में दिखाई दिए। नो एंट्री प्रेम खन्ना के किरदार में सलमान का स्वैग और स्टाइल दर्शकों को खूब पसंद आया। इसके अलावा सलमान खान ने दीवाना मस्ताना, सिर्फ तुम, चल मेरे भाई, पार्टनर, मैरीगोल्ड, रेडी और प्रेम रतन धन पायो जैसी कई फिल्मों में भी ‘प्रेम’ का किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here