Home Breaking News सीएम योगी के सिंगापुर दौरे का दूसरा दिन, जेवर एयरपोर्ट पर 4458...

सीएम योगी के सिंगापुर दौरे का दूसरा दिन, जेवर एयरपोर्ट पर 4458 करोड़ का निवेश

32
0

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश को वैश्विक निवेश का एक और बड़ा तोहफा मिला। राज्य सरकार ने एविएशन सर्विस सेक्टर की अग्रणी कंपनी AISATS के साथ 4458 करोड़ रुपये के निवेश का महत्वपूर्ण एमओयू साइन किया है।इस समझौते के तहत गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर एयरपोर्ट पर दो बड़े प्रोजेक्ट स्थापित किए जाएंगे—एक अत्याधुनिक कार्गो कैंपस और दूसरा विश्वस्तरीय एयर कैटरिंग किचेन।

एमओयू के अनुसार, एआई सैट्स जेवर एयरपोर्ट परिसर में एक आधुनिक कार्गो कैंपस विकसित करेगी। यह कैंपस उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर भारत के लिए एयर फ्रेट और लॉजिस्टिक्स का प्रमुख केंद्र बनेगा। इस परियोजना से विशेष रूप से इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मा और कृषि उत्पादों के निर्यात-आयात को नई गति मिलेगी। मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी के साथ विकसित हो रहा जेवर एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए रणनीतिक हब के रूप में उभरने की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ाएगा।

दूसरे प्रमुख निवेश के तहत एयरपोर्ट परिसर में ही एक विश्वस्तरीय एयर कैटरिंग किचेन स्थापित की जाएगी। यहां तैयार किया गया उच्च गुणवत्ता वाला भोजन न केवल जेवर एयरपोर्ट से संचालित उड़ानों के लिए उपलब्ध होगा, बल्कि उत्तर भारत के विभिन्न एयरपोर्ट्स तक भी सप्लाई किया जाएगा। इससे क्षेत्र में फूड प्रोसेसिंग और सप्लाई चेन नेटवर्क को मजबूती मिलेगी। साथ ही हजारों प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है।

मुख्यमंत्री के सिंगापुर दौरे का मुख्य उद्देश्य वैश्विक निवेशकों को उत्तर प्रदेश की औद्योगिक संभावनाओं से जोड़ना है। दूसरे दिन हुआ यह एमओयू राज्य के एविएशन, लॉजिस्टिक्स और सर्विस सेक्टर के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। जेवर एयरपोर्ट के संचालन शुरू होने के साथ ही कार्गो कैंपस और एयर कैटरिंग सुविधा उत्तर भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाएंगी और प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय निवेश मानचित्र पर और मजबूत बनाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here