Home Uttar Pradesh संभावित गिरफ्तारी पर शंकराचार्य की रणनीति, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने किया खुलासा

संभावित गिरफ्तारी पर शंकराचार्य की रणनीति, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने किया खुलासा

58
0

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ दर्ज मामले में जहां एक ओर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, वहीं दूसरी ओर उन्होंने पूरे मामले को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं, वाराणसी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए कोई कार्रवाई करती है, तो वे उसका विरोध नहीं करेंगे और जांच में पूरा सहयोग देंगे उन्होंने कहा, “अगर पुलिस हमें अरेस्ट करने के लिए एक्शन भी लेती है, तो भी हम उनका विरोध नहीं करेंगे, हम सहयोग करेंगे, जनता सब देख रही है झूठ आखिरकार सामने आ ही जाता है, कहानी झूठी साबित होगी आज नहीं तो कल, कल नहीं तो परसों हम आपके कैमरों की पहुंच में थे।”

प्रयागराज के CCTV का दिया हवाला

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि प्रयागराज में जगह-जगह CCTV कैमरे लगे हुए हैं, उनके मुताबिक ये कैमरे इसलिए लगाए गए थे ताकि किसी भी घटना की निगरानी की जा सके और वॉर रूम से सब कुछ मॉनिटर किया जा सके उन्होंने दावा किया कि संबंधित घटना का हर पहलू CCTV में रिकॉर्ड हुआ है, उन्होंने यह भी कहा कि उनकी बस कैंप के अंदर पार्क नहीं थी, क्योंकि पुलिस की कार्रवाई के बाद वे कैंप में दाखिल नहीं हुए थे ऐसे में, जो कुछ भी हुआ, वह कैमरों में दर्ज है।

छात्रों को लेकर किया दावा

शंकराचार्य ने यह भी कहा कि जिन लड़कों का नाम इस मामले में लिया जा रहा है, वे कभी उनके गुरुकुल में पढ़े ही नहीं उन्होंने दावा किया कि वे हरदोई के एक स्कूल के छात्र हैं, जैसा कि केस में जमा की गई उनकी मार्कशीट से पता चलता है, उनका कहना था कि जब वे छात्र कभी उनके संस्थान से जुड़े ही नहीं, तो फिर उन पर आरोप कैसे लगाए जा सकते हैं।

‘सीडी’ के मुद्दे पर उठाए सवाल

मामले में कथित ‘सीडी’ के जिक्र पर भी उन्होंने सवाल उठाए उन्होंने कहा कि यदि कोई सीडी होने का दावा किया जा रहा है, तो उसे सार्वजनिक क्यों नहीं किया जा रहा उनके मुताबिक इस तरह के दावों से केवल भ्रम की स्थिति पैदा की जा रही है, उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इन सभी सवालों के जवाब सामने आने चाहिए।

सनातन धर्म को लेकर दिया बयान

अपने बयान के अंत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि कुछ लोग सनातन धर्म को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं, उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग स्वयं को हिंदू बताकर हिंदुओं के खिलाफ काम कर रहे हैं, उनका कहना था कि जनता को पूरे मामले को समझदारी से देखना चाहिए और सच्चाई सामने आने का इंतजार करना चाहिए, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आने वाले दिनों में इस प्रकरण को लेकर और स्पष्टता सामने आने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here