Home Uttar Pradesh Shubhanshu Shukla का Lucknow पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

Shubhanshu Shukla का Lucknow पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

89
0
Shubhanshu Shukla
Shubhanshu Shukla received a warm welcome on reaching Lucknow

अंतरिक्ष में 18 दिनों की यात्रा कर वापस लौटे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का लखनऊ पहुंचने पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और लखनऊ की मेयर सुषमा  खर्कवाल  ने जोरदार स्वागत किया। लखनऊ में चारो तरफ  शुभांशु नेशनल हीरो के जगह जगह पोस्टर लगे है। अंतरिक्ष में पहुंचने वाले शुभांशु शुक्ला भारत के दूसरे व्यक्ति हैं उनसे पहले 1984 में राकेश शर्मा अंतरिक्ष में जा चुके हैं जबकि आईएसएस पहुंचने वाले शुभांशु शुक्ला भारत के पहले व्यक्ति हैं।

18 दिनों तक अंतरिक्ष में रहने के बाद शुभांशु शुक्ला 15 जुलाई को वापस धरती पर लौटे थे। 17 अगस्त को जब वो भारत आये तो 18 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उन्होंने मुलाकात की थी। करीब 18 महीना बाद शुभांशु शुक्ला जब अपने जनपद लखनऊ पहुंचने वाली थे पूरा लखनऊ उनके स्वागत के लिए तैयार बैठा था एयरपोर्ट से वह CMS पहुंचे जहां उनका स्वागत और अभिनंदन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here