Home Political news सपा नेता रमाकांत दुबे ने बृजभूषण शरण सिंह को दिया खुला चैलेंज—सियासत...

सपा नेता रमाकांत दुबे ने बृजभूषण शरण सिंह को दिया खुला चैलेंज—सियासत में भूचाल

61
0
Filmitics
रमाकांत दुबे का बृजभूषण पर सीधा वार

उत्तर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। समाजवादी पार्टी के नेता रमाकांत दुबे ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर नाम लिए बिना ऐसा हमला बोला है जिसने पूरे राजनीतिक माहौल को हिला दिया है। दुबे ने मंच से खुलेआम चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें वाकई दम है, तो निर्दलीय चुनाव लड़कर दिखाएं, तभी असली “दबदबे” का पता चलेगा। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो तेज़ी से वायरल है, जिसमें वह सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी की महारैली में जनता को संबोधित करते दिखाई दे रहे हैं।

PM की मां को गाली, बिहार में कांग्रेस खाली', UP से बृज भूषण ने सेट कर दी  Bihar में जीत की 'गोटी'

“दबदबा… दलाल… समाजवादियों ने ही इज़्ज़त बचाई थी!”

रमाकांत दुबे ने भाषण में सीधे बृजभूषण शरण सिंह के पुराने दिनों की याद दिलाते हुए कहा आप लोग मीडिया में बहुत सुनते हैं दबदबा है, दबदबा रहेगा। अरे दबदबा वालों… दलाल… जब समाजवादी पार्टी की सरकार थी, जब सपा की ताकत थी तब तुम बीजेपी छोड़कर सपा में आए थे। तब तुम्हारी इज्जत समाजवादियों ने ही बचाई थी, तुम्हें जिताकर भेजा था।”

उन्होंने आगे हमला तेज़ करते हुए कहा आज फिर वहां जाकर चाटुकारिता करते हो और कहते हो दबदबा था, दबदबा रहेगा। मैं तुम्हें खुला चैलेंज देता हूं अगर तुम्हारी मां ने दूध पिलाया है तो किसी भी विधानसभा सीट पर, देवीपाटन मंडल में, निर्दलीय उतरकर दिखाओ। एक चुनाव ही काफी है, दबदबा कहां है, औकात कितनी है सब पता चल जाएगा।दुबे की इस बयानबाज़ी को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा तेज़ है। समर्थक और विरोधी दोनों ही सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।अब सवाल उठता है कि आखिर कौन हैं रमाकांत दुबे?जिनके बयान ने यूपी की राजनीति में हलचल मचा दी,,बलरामपुर जिले के रेहरा बाज़ार क्षेत्र के अधीनपुर गांव के रहने वाले बलरामपुर विधानसभा सीट से टिकट के दावेदार है। उनकी बहू शिल्पी राज अनुसूचित जाति समुदाय से, जबकि दुबे ब्राह्मण समुदाय से आते हैं, 2005 में निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य रहे,ग्राम प्रधान का चुनाव भी लड़ चुके हैं, क्षेत्र में अपनी सीधी-सपाट और आक्रामक राजनीति के लिए पहचाने जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here