समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ विधायक रविदास मेहरोत्रा ने कांग्रेस पर करारा प्रहार करते हुए कहा है कि कांग्रेस गठबंधन तो करती है, लेकिन उसका पालन नहीं करती, आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने कई राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी और कांग्रेस, भाजपा तथा राज्य सरकारों के फैसलों पर सवाल खड़े किए, रविदास मेहरोत्रा ने आरोप लगाया कि बिहार चुनाव के दौरान कांग्रेस ने गठबंधन की भावना को ठेस पहुंचाई उन्होंने कहा 13 सीटों पर कांग्रेस ने RJD के खिलाफ उम्मीदवार उतारे, जिससे जनता के बीच गलत संदेश गया।
2017 में जब मैं विधायक और मंत्री था, तब राहुल गांधी ने अखिलेश यादव के साथ मेरे लिए वोट माँगा, लेकिन बाद में मेरे ही खिलाफ कांग्रेस ने उम्मीदवार खड़ा कर दिया,
नतीजतन भाजपा के बृजेश पाठक चुनाव जीत गए, 2022 में गठबंधन नहीं हुआ, मैं फिर मैदान में उतरा और इस बार मैंने जीत हासिल की उन्होंने कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा कि उसे पहले यह तय करना चाहिए कि वह गठबंधन के नियमों का पालन करेगी या नहीं, सपा विधायक ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी यूपी में अकेले सरकार बनाने में सक्षम है, उन्होंने कहा कि गैर-भाजपाई वोटों का विभाजन रोकने के लिए कांग्रेस को सपा के साथ आकर चुनाव लड़ना चाहिए, सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने कांग्रेस की चुनावी रणनीति पर सवाल उठाकर राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया है, आने वाले चुनावों में इन मुद्दों का प्रभाव देखने को मिल सकता है।







