Home Breaking News सपा प्रवक्ता मनोज यादव गिरफ्तार, लापता होने की खबर के बाद हुआ...

सपा प्रवक्ता मनोज यादव गिरफ्तार, लापता होने की खबर के बाद हुआ खुलासा

21
0
Oplus_16908288

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज यादव को लेकर शुक्रवार सुबह सोशल मीडिया पर उनके लापता होने की खबर से सियासी हलकों में खलबली मच गई थी। परिजनों द्वारा गुमशुदगी दर्ज कराए जाने के कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी।

जानकारी के मुताबिक, मनोज यादव बीते मंगलवार रात काकोरी क्षेत्र में एक परिचित के यहां आयोजित तिलक समारोह में शामिल होने गए थे, लेकिन कार्यक्रम के बाद वापस घर नहीं लौटे। देर रात तक इंतजार के बाद परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया। परिजनों की शिकायत पर गोमती नगर विस्तार थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।

पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया गया कि
थाना सफदरगंज थाना में 11 फरवरी 2026 को धमकी देने और जाति सूचक शब्दों के प्रयोग समेत अन्य आरोपों में मुकदमा संख्या 50/26 दर्ज किया गया था। इसी मामले में 13 फरवरी 2026 को अभियुक्त मनोज उर्फ बब्लू पुत्र रामकुंवर, निवासी ग्राम भगोलापुरवा, थाना सफदरगंज, जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया।

मनोज यादव की गिरफ्तारी के बाद सपा खेमे में हलचल तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर पहले उनके लापता होने की खबरों ने चर्चा बटोरी, अब गिरफ्तारी के बाद मामला पूरी तरह सियासी रंग ले चुका है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here