Home Political news बाहुबलियों की सपा में होगी वापसी ! 27 में अखिलेश रचेंगे इतिहास

बाहुबलियों की सपा में होगी वापसी ! 27 में अखिलेश रचेंगे इतिहास

49
0

क्या 27 विधानसभा चुनाव के पहले बाहुबली विधायक अभय सिंह राकेश सिंह मनोज पांडेय और अन्य बागी विधायक सपा में वापसी करने वाले है . वजह साफ़ है इन विधायकों को इस वक्त ऑफर पर ऑफर मिल रहा है .

ALSO READ योगी ने तोड़ दिया ‘ठाकुरवाद’ का नैरेटिव! विरोधियों के उड़े होश

प्रदेश की सियासत में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले हलचल तेज होती दिखाई दे रही है। समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर अपने बागी विधायकों के लिए ‘घर वापसी’ का दरवाजा खोल दिया है।पहले खुद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने संकेत दिया था कि जो विधायक आगामी राज्यसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान करेंगे, उन्हीं की वापसी पर विचार किया जाएगा। यानी साफ संदेश था — पहले निष्ठा साबित करो, फिर वापसी की बात होगी। अब समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने भी बागी विधायकों को खुला ऑफर दे दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी का दरवाजा बंद नहीं है और जो विधायक चाहें, वे अपने “पुराने परिवार” में वापस आ सकते हैं। हालांकि तस्वीर इतनी आसान भी नहीं है। सपा से दूरी बनाकर भाजपा के साथ खड़े हुए कुछ नेताओं — खासकर अभय सिंह और राकेश प्रताप सिंह — पहले ही सार्वजनिक तौर पर कह चुके हैं कि वे “राम विरोधियों” के साथ नहीं जाएंगे। ऐसे में उनकी वापसी को लेकर संशय बरकरार है। लेकिन राजनीतिक सूत्रों का दावा है कि कहानी यहीं खत्म नहीं होती। कहा जा रहा है कि भाजपा खेमे में गए कुछ विधायक लगातार अखिलेश यादव के संपर्क में हैं, मुलाकातों और बैकडोर बातचीत का दौर भी जारी है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है —क्या 2027 चुनाव से पहले सपा अपने बागियों को वापस लाने में सफल होगी?या फिर ये विधायक नई राजनीतिक जमीन पर ही टिके रहेंगे? यूपी की राजनीति में आने वाले महीनों में यह “घर वापसी बनाम वफादारी” की लड़ाई बड़ा सियासी मोड़ तय कर सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here