टीवी इंडस्ट्री से एक खुशखबरी सामने आई है। मशहूर एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने शादी के दो साल बाद अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। इस खबर से उनके फैंस काफी खुश हैं। सुरभि ने यह गुड न्यूज सोशल मीडिया पर शेयर की है।
सुरभि ज्योति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारी सी फोटो पोस्ट की। तस्वीर में एक तरफ उनके पति सुमित सूरी के पैर नजर आ रहे हैं, दूसरी तरफ सुरभि के पैर और बीच में छोटे से बेबी शूज रखे हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “ओम… हमारा सबसे खूबसूरत एडवेंचर शुरू होने वाला है। हमारा नन्हा जून में आने वाला है।”
Also Read- मायावती ने योगी सरकार के बजट को बताया‘लोक लुभावन’, ज़मीनी क्रियान्वयन पर उठाए सवाल
जैसे ही सुरभि ने यह खबर शेयर की, वैसे ही उन्हें बधाइयां मिलने लगीं। मौनी रॉय, अनीता हस्सनंदानी समेत कई सितारों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। फैंस ने भी कमेंट कर अपनी खुशी जाहिर की। पिछले कुछ समय से सुरभि सोशल मीडिया पर कम एक्टिव थीं, ऐसे में फैंस उनके पुराने पोस्ट पर पूछ रहे थे कि वह कहां हैं। अब उन्होंने खुद इसकी वजह बता दी है।
सुरभि ज्योति टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने ‘कुबूल है’, ‘नागिन’, ‘कोई लौट के आया है’ और ‘गुनाह’ जैसे सीरियल्स में काम किया है। खासकर ‘कुबूल है’ से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली थी। सुरभि ने साल 2024 में सुमित सूरी से नैनीताल में शादी की थी। दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। अब जल्द ही यह कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाला है।







