Home Breaking News इब्राहिमाबाद में किशोरी का शव फांसी पर लटका मिला, परिजनों ने हत्या...

इब्राहिमाबाद में किशोरी का शव फांसी पर लटका मिला, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

66
0

Also Read –INDIA गठबंधन की कमान किसके हाथ? ममता-स्टालिन पर उठे सवाल, अखिलेश…

ख़बर उन्नाव से है जहां थाना दही क्षेत्र के इब्राहिमाबाद गांव में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक 15 वर्षीय किशोरी का शव किराए के कमरे में फांसी के फंदे से लटकता मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जताई है।

बता दे कि मृतका की पहचान खुशबू (15) पुत्री स्वर्गीय सुरीन्द्र निवासी इब्राहिमाबाद थाना दही जनपद उन्नाव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि खुशबू चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर थी। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। मृतका की दादी केकती सब्जी बेचकर परिवार का पालन-पोषण कर रही हैं।

जानकारी के अनुसार परिवार के दो बच्चे मृतका की मां रेनू के पास रहते हैं, जबकि दो बच्चों का पालन-पोषण दादी द्वारा किया जा रहा है। परिजनों के मुताबिक करीब दो महीने पहले कोयला गली निवासी पंकज लोधी नामक युवक खुशबू को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था।

युवक एक गेस्ट हाउस में बर्तन धोने का काम करता है और किराए के कमरे में रहता था, जहां वह किशोरी को अपने साथ रखे हुए था। सोमवार को उसी किराए के कमरे में किशोरी का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि किशोरी की हत्या कर उसे फांसी पर लटकाया गया है। थाना दही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है और आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। मामले में तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here