Home Breaking News बदायूं जनपद की पुलिस की दबिश के दौरान एक ग्रामीण की मौत...

बदायूं जनपद की पुलिस की दबिश के दौरान एक ग्रामीण की मौत से इलाके में हड़कंप

58
0


मामला कैलादेवी थाना क्षेत्र का है, जहां आरोपित की तलाश में पहुंची बदायूं पुलिस पर गंभीर आरोप लगे हैं।दबिश के दौरान ग्रामीण की मौत के बाद पुलिस के मौके से चले जाने का आरोप है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया।

कैलादेवी पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है

मृतक की पहचान हयातनगर थाना क्षेत्र के हैबतपुर गांव निवासी 50 वर्षीय हरचरन वाल्मिकी के रूप में हुई है।हरचरन अपने बेटे अनिकेत की तलाश से बचने के लिए पत्नी जयवंती के साथ कैलादेवी थाना क्षेत्र के नारंगपुर गांव स्थित ससुराल में रह रहे थे।बताया जा रहा है कि करीब 15 दिन पहले अनिकेत, बदायूं के बिसौली थाना क्षेत्र से एक युवती को लेकर फरार हो गया था,जिसके बाद युवती के पिता ने बिसौली कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था।

मंगलवार रात करीब आठ बजे फैजगंज थाना पुलिस नारंगपुर गांव में हरचरन की ससुराल पहुंची

जैसे ही पुलिस ने हरचरन को पकड़ने की कोशिश की, वह डर के कारण भागने लगे।भागते समय हरचरन सड़क पर गिर पड़े और अचेत हो गए।पुलिस ने उन्हें गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी

मृत्यु की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी घबरा गए और हरचरन को वहीं छोड़कर चले जाने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है।घटना की सूचना फैलते ही गांव में भारी हंगामा शुरू हो गया। ग्रामीणों और परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

सूचना पर कैलादेवी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

वहीं कैलादेवी थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र वर्मा ने बताया कि बदायूं पुलिस ने न तो थाने में आमद दर्ज कराई थीऔर न ही कैलादेवी थाने का कई पुलिसकर्मी उनके साथ मौजूद था।मामले की जांच की जा रही है, तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here