Home Uttrakhand बड़ेथी में सरकार पहुँची जनता के द्वार, बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ी ग्रामीणों...

बड़ेथी में सरकार पहुँची जनता के द्वार, बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

31
0
Filmitics
बड़ेथी में सरकार पहुँची जनता के द्वार, बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में एवं जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के कुशल मार्गदर्शन में जनपद उत्तरकाशी में संचालित 45 दिवसीय विशेष अभियान ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ के अंतर्गत विकासखंड डुंडा की न्याय पंचायत बड़ेथी में कन्या हाई स्कूल बड़ेथी परिसर में एक भव्य बहुउद्देशीय  कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

शिविर के दौरान कुल 112 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 90 शिकायतों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। शेष जटिल मामलों में संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए। ग्राम प्रधान बड़ेथी राजेन्द्र सिंह द्वारा मानसौड अनुसूचित जाति बस्ती में बार-बार क्षतिग्रस्त हो रही सिंचाई गूल की समस्या उठाते हुए पकोड़ी खंडी नामे तोक से मानसौड ज्ञयाडु तोक तक सोलर लिफ्ट पंपिंग योजना की मांग रखी गई। इस पर विधायक सुरेश चौहान एवं मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने जल संस्थान व लघु सिंचाई विभाग को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

स्थानीय लोगों द्वारा निराश्रित पशुओं की समस्या सामने रखने पर विधायक एवं सीडीओ ने पशुओं को जनपद के आश्रय स्थलों में भेजने तथा संख्या अधिक होने की स्थिति में एक सप्ताह के भीतर अन्य जनपदों में स्थानांतरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं महिलाओं की मांग पर घेरबाड़ व तारबाड़ का प्रस्ताव कृषि विभाग के माध्यम से कराने का आश्वासन दिया गया। शिकायतकर्ता रणजीत सिंह निवासी बड़ेथी द्वारा घर के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन की शिकायत पर विधायक ने यूपीसीएल अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर लाइन शिफ्ट करने के निर्देश दिए।

राजस्व विभाग द्वारा 07 लोगों के आय, जाति, स्थायी व हैसियत प्रमाण पत्र बनाए गए। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा लक्ष्मी ग्राम संगठन एवं जगतनाथ ग्राम संगठन खरवा को ₹6.50 लाख के चेक वितरित किए गए। पंचायतीराज, कृषि, उद्यान, उद्योग, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, खाद्य आपूर्ति, सहकारिता विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा सैकड़ों लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी व लाभ प्रदान किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 209 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां वितरित की गईं, जबकि आयुष विभाग द्वारा 208 लोगों का परीक्षण किया गया। पशुपालन, मत्स्य व डेयरी विभाग द्वारा 275 लोगों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

क्षेत्रवासियों ने ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान की सराहना करते हुए कहा कि अब छोटे-छोटे कार्यों के लिए उन्हें जिला मुख्यालय या तहसील के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। “सरकार खुद हमारे द्वार आई है” — यह भाव ग्रामीणों के चेहरों पर साफ नजर आया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here