संसद के शीतकालीन सत्र का पहला दिन तीखे हंगामे की भेंट चढ़ गया और दूसरे दिन भी हालात कुछ अलग नहीं दिखे। विपक्ष की ओर से लगातार नारेबाज़ी और हंगामे के बीच सदनों की कार्यवाही कई बार बाधित हुई। इसी बीच भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने विपक्ष पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि “बिहार की जनता ने जो राजनीतिक कोड़े इन लोगों को मारे हैं, उसे ये अभी तक समझ नहीं पाए हैं। न इन्हें पता है कि बोलना क्या है, न यह कि मुद्दा क्या उठाना है। इनकी स्थिति तो अब ‘बीमार’ जैसी हो गई है।”
मनोज तिवारी ने आगे कहा कि विपक्ष सिर्फ हंगामा करने में लगा है और सदन चलने नहीं देना चाहता। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष एसएआर (SAR) पर चर्चा की मांग का बहाना बनाकर कार्यवाही रोक रहा है, जबकि सरकार के संसदीय कार्य मंत्री लगातार जवाब देने और चर्चा के लिए तैयार हैं। तो भी विपक्ष हंगामा मचा रहा है
आगे उन्होंने कहा कि विपक्ष के इस रवैये को देश की जनता देख रही है
तिवारी ने देश के संचार तंत्र का जिक्र करते हुए कहा कि भारत का कम्युनिकेशन सिस्टम इस समय बेहद मजबूत है और सरकार इसे और बेहतर करने की दिशा में काम कर रही है।
सत्र के शुरुआती दो दिन विपक्ष के हंगामे और सत्ता पक्ष के आरोपों में उलझे रहे। मनोज तिवारी के तीखे बयान ने राजनीतिक तापमान और बढ़ा दिया है। अब निगाहें इस बात पर हैं कि आगामी दिनों में क्या सदन सुचारु रूप से चल पाएगा या टकराव और गहराएगा।







