Home खेल ओवल में फिर लहराया तिरंगा! शुभमन गिल ने रचा नया इतिहास!

ओवल में फिर लहराया तिरंगा! शुभमन गिल ने रचा नया इतिहास!

260
0

भारत ने ओवल टेस्ट में इतिहास रचते हुए इंग्लैंड को सिर्फ 6 रन से हरा दिया, जो टेस्ट क्रिकेट में उसकी सबसे करीबी जीत बन गई है। रोमांच की हद पार करते हुए टीम इंडिया ने आखिरी दिन अंग्रेजों को सिर्फ 28 रन पर समेट दिया, जबकि उन्हें जीत के लिए सिर्फ 35 रन चाहिए थे। इस nail-biting मुकाबले के साथ एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2-2 से बराबरी पर खत्म हुई।

ओवल में तीसरी बार लहराया तिरंगा

भारत ने ओवल के मैदान पर तीसरी बार टेस्ट में जीत दर्ज की है। इससे पहले ये कारनामा 1971 में अजीत वाडेकर और 2021 में विराट कोहली की कप्तानी में हुआ था। अब शुभमन गिल भी इस खास क्लब में शामिल हो गए हैं।

हैरी ब्रूक और जो रूट ने उड़ाए थे होश

इंग्लैंड ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 106 पर 3 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन हैरी ब्रूक (111) और जो रूट (105) की 195 रनों की साझेदारी ने भारत की सांसें अटका दी थीं। फिर अचानक जैसे ही साझेदारी टूटी, इंग्लैंड लड़खड़ा गया।

Also Read-Gadkari-Rajnath देंगे योगी का साथ? इस ऐलान से हिल जायेंगे PM मोदी-शाह! BJP में हलचल तेज!

भारत की सबसे करीबी टेस्ट जीतें

6 रन vs इंग्लैंड – 2025
13 रन vs ऑस्ट्रेलिया – 2004
28 रन vs इंग्लैंड – 1972

पहली पारी में पिछड़ा, दूसरी पारी में पलटा मैच

बारिश से प्रभावित इस मैच में भारत ने पहली पारी में सिर्फ 224 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड ने शानदार शुरुआत की, लेकिन 247 पर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड को 23 रनों की अहम बढ़त मिली थी।दूसरी पारी में भारत की तरफ से यशस्वी जायसवाल ने 118 रन की शानदार पारी खेली, जबकि आकाशदीप ने 66 रन जोड़ते हुए साझेदारी में जान फूंकी। भारत ने दूसरी पारी में 396 रन बनाए और इंग्लैंड को 374 रनों का लक्ष्य दिया।

सिराज और कृष्णा बने जीत के हीरो

मैच में मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने कमाल की गेंदबाज़ी की। दोनों ने पहली पारी में 4-4 विकेट, और दूसरी पारी में सिराज ने 5, कृष्णा ने 4 विकेट झटके। कुल मिलाकर इस तेज़ गेंदबाज़ जोड़ी ने 17 विकेट चटकाकर मैच का पासा पलट दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here