योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा अब और भी हाईटेक होने जा रही है! यूपी सरकार ने करीब 100 करोड़ रुपये का सुपर वीवीआईपी हेलीकॉप्टर AgustaWestland AW139 अपने बेड़े में शामिल कर लिया है। दावा है कि ये हेलीकॉप्टर तूफान, खराब मौसम और रात में भी सुरक्षित उड़ान भर सकता है। आखिर क्या है इस हेलीकॉप्टर की खासियत, चलिए बताते हैं आपको इस रिपोर्ट में। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा और वीवीआईपी मूवमेंट को और मजबूत बनाने के लिए यूपी सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश सरकार ने अपने बेड़े में दुनिया के सबसे आधुनिक वीवीआईपी हेलीकॉप्टरों में गिने जाने वाले AgustaWestland AW139 को शामिल कर लिया है। करीब 100 करोड़ रुपये से अधिक कीमत वाला यह अत्याधुनिक हेलीकॉप्टर इटली की मशहूर कंपनी Leonardo S.p.A. द्वारा बनाया गया है।
Also Read –प्रोजेक्ट गंगा’ से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, गांव-गांव पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट

डबल इंजन से लैस यह हाई-टेक हेलीकॉप्टर खासतौर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य वीवीआईपी यात्राओं के लिए खरीदा गया है। नया AW139 हेलीकॉप्टर बेहद एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस है। इसमें अत्याधुनिक एवियोनिक्स सिस्टम, क्रैश-सेफ्टी तकनीक और वीवीआईपी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बुलेटप्रूफ सुरक्षा जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं। यही वजह है कि इसे दुनिया के सबसे सुरक्षित वीवीआईपी हेलीकॉप्टरों में से एक माना जाता है। इस हेलीकॉप्टर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह खराब मौसम, तेज हवा और रात के समय भी सुरक्षित उड़ान भरने में सक्षम है। इसके अलावा इसमें हाई-टेक नेविगेशन सिस्टम लगाया गया है, जिससे पायलट को हर परिस्थिति में बेहतर कंट्रोल मिलता है। क्षमता की बात करें तो यह हेलीकॉप्टर एक बार में करीब 12 से 15 लोगों को लेकर उड़ान भर सकता है। तेज रफ्तार और अत्याधुनिक तकनीक के कारण अब मुख्यमंत्री और अन्य वीवीआईपी की हवाई यात्रा पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित और सुविधाजनक हो जाएगी। यूपी सरकार का कहना है कि इस नए हेलीकॉप्टर के शामिल होने से वीवीआईपी मूवमेंट और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित हवाई यात्रा को और मजबूत किया जा सकेगा।







