रामनगर में देर रात वारदात
जौनपुर जिले के मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के रामनगर में शनिवार देर रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बाइक सवार दो सगे भाइयों को बदमाशों ने गोलियों से भून डाला।
व्यापार से लौट रहे थे दोनों भाई
मझगांवा गांव निवासी शाहजहां (60) और उनके छोटे भाई जहांगीर (45) व्यापारी थे। दोनों मुंगरा बादशाहपुर से अपने घर लौट रहे थे। रात करीब 10 बजे रामनगर के पास घात लगाए बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।
मौके पर एक की मौत, दूसरे ने रास्ते में तोड़ा दम
हमले में शाहजहां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जहांगीर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और ग्रामीणों ने उन्हें अस्पताल पहुँचाया, जहां हालत नाजुक देखकर प्रयागराज रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में उनकी भी मौत हो गई।
बदमाश बाइक से फरार, पुलिस जांच में जुटी
वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर बाइक से मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।







