Home मनोरंजन Entertainment दो चैनल और पूर्व IPS फंसे – धोनी का बड़ा कानूनी वार!

दो चैनल और पूर्व IPS फंसे – धोनी का बड़ा कानूनी वार!

250
0

ऐसा लगता है कि मशहूर एंकर सुधीर चौधरी और 100 करोड़ का रिश्ता कुछ खास ही है।2012 में, ज़ी न्यूज़ के संपादक रहते हुए, उन पर उद्योगपति नवीन जिंदल से 100 करोड़ रुपये उगाहने का आरोप लगा था। इस मामले में उन्हें 14 दिन तिहाड़ जेल में रहना पड़ा, हालांकि बाद में जमानत मिल गई और मामला दोनों पक्षों की सहमति से अदालत के बाहर निपट गया।अब, एक बार फिर 100 करोड़ की रकम को लेकर सुधीर चौधरी का नाम सुर्खियों में है।

ALSO READ: सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सगाई, जानिए कौन हैं सानिया चंडोक!

यह मामला मानहानि का है, जो 2014 में महेंद्र सिंह धोनी ने दायर किया था। धोनी का आरोप है कि उन्हें गलत तरीके से IPL स्पॉट फिक्सिंग और सट्टेबाजी घोटाले से जोड़ा गया, जिससे उनकी ईमानदारी और पेशेवर छवि पर गहरा आघात पहुंचा। धोनी ने इसके लिए 100 करोड़ रुपये हर्जाने की मांग की है।धोनी का कहना है कि कुछ वेबसाइट्स पर उनके खिलाफ झूठी खबरें चलाने की साजिश हुई, जिसमें बाद में न्यूज नेशन नेटवर्क भी शामिल हो गया। यहां तक कहा गया कि धोनी को तमिलनाडु पुलिस ने तलब किया है जो पूरी तरह मनगढ़ंत था।मद्रास हाईकोर्ट ने हाल ही में धोनी को राहत देते हुए 11 साल पुराने इस मानहानि केस में ट्रायल शुरू करने का आदेश दिया और उनकी गवाही रिकॉर्ड करने के लिए एडवोकेट कमिश्नर नियुक्त किया। धोनी ने भी हलफनामा देकर कहा है कि वह 20 अक्टूबर से 25 दिसंबर 2025 के बीच जिरह के लिए उपलब्ध रहेंगे, ताकि केस में और देरी न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here