Home Education यूओयू का 10वां दीक्षांत समारोह संपन्न, 18,129 विद्यार्थियों को मिली उपाधि

यूओयू का 10वां दीक्षांत समारोह संपन्न, 18,129 विद्यार्थियों को मिली उपाधि

37
0
Filmitics
UOU's 10th convocation concludes, 18,129 students receive degrees

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (UOU) का दसवां दीक्षांत समारोह सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर में गरिमामय ढंग से आयोजित किया गया, कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं उत्तराखंड के राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

दीक्षांत समारोह के दौरान राज्यपाल ने 34 मेधावी छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक प्रदान किए, इसके साथ ही कुल 18,129 शिक्षार्थियों को स्नातक एवं स्नातकोत्तर की उपाधियाँ तथा 6 विद्यार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय की त्रैमासिक पत्रिका ‘उड़ान’ का विमोचन किया गया, साथ ही विश्वविद्यालय की हिंदी वेबसाइट का भी लोकार्पण किया गया, जो पूर्व में अंग्रेज़ी भाषा में उपलब्ध थी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि आज का दिन विश्वविद्यालय और विद्यार्थियों दोनों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, उन्होंने कहा कि यहाँ से उपाधि प्राप्त करने वाले छात्र न केवल प्रदेश बल्कि देश के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

राज्यपाल ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अब ये छात्र अपने जीवन में नई उपलब्धियाँ हासिल करेंगे और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करेंगे, उन्होंने विश्वविद्यालय प्रबंधन और सभी विद्यार्थियों को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएँ दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here