
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026–27 का बजट पेश किया। भाजपा सरकार ने कॉलेज जाने वाली मेधावी छात्राओं को स्कूटी प्रदान करने के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्रस्तावित बजट में 400 करोड़ रुपए का प्रावधान किया था।हालांकि, ये वादा अधूरा रहा। मगर, एक बार फिर से वित्त मंत्री ने साफ-साफ कह दिया है कि चुनावी साल होने की वजह से योगी सरकार अब अपने इस अधूरे वादे को पूरा करेगी।
उत्तर प्रदेश सरकार के बजट में कई बड़ी सौगातें मिलने की उम्मीद है। मेधावी छात्राओं को स्कूटी देने का वादा इस साल के बजट में पूरा हो सकता है। शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में भी बढ़ोत्तरी की उम्मीद है। बजट में विकास, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण पर विशेष फोकस रहने की उम्मीद की जा रही है। यूपी सरकार की तरफ से कई बड़ी घोषणाएं किए जाने की भी उम्मीद है।
यूपी में 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने अपने संकल्प पत्र (घोषणा पत्र) में छात्राओं को मुफ्त स्कूटी देने का वादा किया था। बुधवार को विधानसभा में यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने अपने बजट भाषण में कहा कि रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के अंतर्गत कॉलेज जाने वाली मेधावी छात्राओं को स्कूटी प्रदान किए जाने के लिए 400 करोड़ रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित है। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहीं मेधावी छात्राओं को पात्रता के आधार पर स्कूटी देने के संबंध में योजना लाई जा रही है।
उन्होंने आगे यह भी कहा कि चुनावी साल होने की वजह से योगी सरकार अब अपने इस अधूरे वादे को पूरा करेगी। आपको बता दें, कि माध्यमिक शिक्षा के लिए 22167 करोड़ की योजना प्रस्तावित है। उच्च शिक्षा के लिए 6195 करोड़ की योजना प्रस्तावित है, तथा छात्राओं को 400 करोड़ से स्कूटी दी जाएंगी।शिक्षा व सामाजिक कल्याण के लिए भी बजट बढ़ाया गया है।
बजट पेश करने के दौरान राज्य वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने शायरी पढ़कर समा बांधा। उन्होंने कहा कि यही जुनून, यही ख्वाब मेरा है। दिया जला के रोशनी कर दूं जहां भी अंधेरा है।






