उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता दिन-ब-दिन नई ऊंचाइयों को छू रही है। न केवल यूपी की 25 करोड़ जनता, बल्कि पूरे देश में उनका प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है। योगी आदित्यनाथ जनता से सीधे संवाद और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जाने जाते हैं। साथ ही, सोशल मीडिया पर भी उनकी सक्रियता ने लोगों को खूब प्रभावित किया है।
रविवार को मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर फॉलोअर्स की संख्या बढ़कर 6 मिलियन (60 लाख) हो गई। वहीं, योगी आदित्यनाथ के निजी ‘एक्स’ अकाउंट पर 30.9 मिलियन (3.09 करोड़) फॉलोअर्स और इंस्टाग्राम पर 13.1 मिलियन (1.31 करोड़) फॉलोअर्स हैं। इसके अलावा, उनके व्हाट्सऐप चैनल पर 35.36 लाख से अधिक लोग जुड़े हुए हैं।

Also Read-गोरखपुर में जनता दर्शन: सीएम योगी ने सुनीं समस्याएं, दी राहत का भरोसा
2017 में मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में विकास, सुशासन और कानून-व्यवस्था में बड़े सुधार किए। इससे उनकी लोकप्रियता नई ऊंचाई पर पहुंची।
जनता से संवाद की मिसाल
योगी आदित्यनाथ जनता से संवाद की अपनी शैली के लिए खास पहचान रखते हैं। सार्वजनिक कार्यक्रमों में वे बच्चों से मिलकर स्नेह जताते हैं और ‘जनता दर्शन’ में खुद लोगों के पास जाकर उनकी समस्याएं सुनते हैं। वे तुरंत अधिकारियों को समाधान के निर्देश भी देते हैं।
योगी आदित्यनाथ नियमित रूप से पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से क्षेत्रीय मुद्दों पर संवाद करते हैं। सोशल मीडिया पर आने वाली शिकायतों को भी वह संज्ञान में लेकर संबंधित अधिकारियों को समाधान का निर्देश देते हैं। उनका यह संवादात्मक और जिम्मेदार नेतृत्व उन्हें देश के सबसे प्रभावशाली नेताओं में शामिल करता है।