Home Uttar Pradesh स्वास्थ्य के क्षेत्र में यूपी जल्द बनेगा देश में नंबर वन ,...

स्वास्थ्य के क्षेत्र में यूपी जल्द बनेगा देश में नंबर वन , डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

5
0


उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में यूपी ने बीते कुछ सालों में जबरदस्त प्रगति की है। 2017 से पहले जिन हालातों में स्वास्थ्य व्यवस्था थी, उससे आज की तुलना की जाए तो यूपी में अब विश्वस्तरीय सुविधाएं आम जनता को मिल रही हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि बहुत जल्द यूपी हेल्थ सेक्टर में देशभर में नंबर वन राज्य बन जाएगा।

डिप्टी सीएम ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (2024-25) की प्रगति रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि:

  • 6022 प्रसव केंद्रों में से 424 पर अब सिजेरियन डिलीवरी की सुविधा है।
  • जननी सुरक्षा योजना के तहत अब तक 24.43 लाख डिलीवरी कराई गईं।
  • 60.63 लाख महिलाओं को मुफ्त दवाएं, 18.94 लाख को भोजन, और 47.82 लाख को जांच की सुविधा मिली।
  • 52,000+ हेल्थ कैंप में 3.96 लाख हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी पहचानी गईं।

Also Read-पुरी के श्रीगुंडिचा मंदिर में भगदड़, 3 लोगों की मौत, 10 घायल

नवजात और कुपोषित बच्चों के लिए खास पहल

  • 115 SNCU (Sick Newborn Care Units) में 1.36 लाख नवजात बच्चों को जीवनरक्षक इलाज मिला।
  • 84 पोषण पुनर्वास केंद्र चलाए जा रहे हैं जहाँ गंभीर कुपोषित बच्चों का इलाज हो रहा है।
  • 57.52 लाख बच्चों के लक्ष्य के मुकाबले 58.59 लाख बच्चों का पूर्ण टीकाकरण हुआ।
  • परिवार नियोजन के तहत 45.80 लाख लाभार्थियों को सेवा दी गई।

टेलीमेडिसिन और डिजिटल हेल्थ की बड़ी उपलब्धि

  • ई-संजीवनी के जरिए अब तक 4.26 करोड़ लोग घर बैठे डॉक्टर से परामर्श ले चुके हैं।
  • 75 जिलों में डायलिसिस, 76 अस्पतालों में CT स्कैन, और 227 CHC पर टेली-रेडियोलॉजी सेवाएं चालू हैं।
  • अब तक 32.44 लाख लोगों के 34.65 लाख सीटी स्कैन किए जा चुके हैं।

एम्बुलेंस से लेकर सिक्योरिटी तक – हर स्तर पर बेहतर व्यवस्था

  • 102 एम्बुलेंस सेवा से 1.65 करोड़, और 108 सेवा से 61.35 लाख लोग लाभान्वित हुए।
  • 2506 सिक्योरिटी गार्ड अस्पतालों की सुरक्षा में तैनात।
  • राष्ट्रीय क्षय, मलेरिया, दृष्टिदोष, व अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों के तहत बड़ी संख्या में जनता को राहत मिली।

सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं अब आम जनता के लिए सुलभ

ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है। सरकारी अस्पतालों और हेल्थ सेंटरों की हालत में सुधार हुआ है, सुविधाएं हाईटेक बनी हैं, और लोग अब सरकारी सेवाओं पर भरोसा करने लगे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here