Home Uttrakhand news चारधाम यात्रा को लेकर उत्तराखंड सरकार ने जिलों को जारी किया बजट,...

चारधाम यात्रा को लेकर उत्तराखंड सरकार ने जिलों को जारी किया बजट, तैयारियां तेज

66
0

आगामी चारधाम यात्रा को लेकर उत्तराखंड सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए शासन स्तर पर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में राज्य सरकार ने संबंधित जिलों को बजट जारी कर दिया है।

पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी जिलाधिकारियों (DM) के साथ बैठकें पूरी कर ली गई हैं। जिलों द्वारा मांगे गए बजट के अनुसार धनराशि जारी कर दी गई है, ताकि यात्रा शुरू होने से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा सकें।

चारधाम यात्रा के मुख्य धाम जिन जिलों में स्थित हैं, उन्हें प्राथमिकता देते हुए विशेष बजट जारी किया गया है उनमे चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी को 3-3 करोड़ रुपये दिए गए हैं। हरिद्वार, देहरादून और टिहरी को 1-1 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इन जिलों में यात्रा मार्ग, पार्किंग, सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं और श्रद्धालुओं की बुनियादी जरूरतों को बेहतर बनाने के लिए यह राशि खर्च की जाएगी। विशेष रूप से उन श्रद्धालुओं के लिए अतिरिक्त व्यवस्थाएं की जाएंगी, जो अंतिम समय में फिजिकल रजिस्ट्रेशन कराते हैं।

पर्यटन सचिव ने बताया कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को और अधिक सुगम बनाने के लिए जल्द ही शासन स्तर पर बैठक आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों व्यवस्थाओं को बेहतर और सरल बनाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। सरकार का यह कदम चारधाम यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और श्रद्धालु-हितैषी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here