Home Entertainment लंदन वाले घर में विराट-अनुष्का की पूजा की तस्वीर वायरल, फैंस ने...

लंदन वाले घर में विराट-अनुष्का की पूजा की तस्वीर वायरल, फैंस ने लुटाया प्यार

36
0

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अक्सर अपनी जबरदस्त केमिस्ट्री और सादगी से फैंस का दिल जीतते नजर आते हैं। दोनों के आध्यात्मिक झुकाव के बारे में भी लोग अच्छी तरह जानते हैं। इसी बीच इस पावर कपल की एक नई फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

लंदन के घर में हुई पूजा?

वायरल हो रही तस्वीर को देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि विराट और अनुष्का ने अपने लंदन वाले घर में धार्मिक पूजा का आयोजन किया है। बता दें कि अब यह कपल लंदन में ही रह रहा है। फोटो सामने आते ही लोग इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

Also Read- सना खान ने बसीर अली के साथ फोटो खिंचवाने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

ट्रेडिशनल लुक में दिखे विराट-अनुष्का

तस्वीर में विराट कोहली पारंपरिक कुर्ता पहने हुए नजर आ रहे हैं, वहीं अनुष्का शर्मा सूट में बड़ी मुस्कान के साथ दिख रही हैं। उनके साथ घर की एक महिला और एक पंडित भी दिखाई दे रहे हैं, जिससे पूजा होने की बात को और बल मिल रहा है।

पहले भी सामने आ चुकी हैं पूजा-पाठ की तस्वीरें

यह पहली बार नहीं है जब विराट और अनुष्का की पूजा से जुड़ी तस्वीरें वायरल हुई हों। हाल ही में विराट कोहली उज्जैन के महाकाल मंदिर भी दर्शन करने पहुंचे थे। इस बार लंदन में हुई पूजा में उनके करीबी लोग भी मौजूद बताए जा रहे हैं।

बच्ची को देखकर फैंस हुए कन्फ्यूज

वायरल फोटो में एक छोटी बच्ची भी नजर आ रही है, जिसे देखकर फैंस कन्फ्यूज हो गए कि आखिर वह कौन है। जैसे ही तस्वीर सामने आई, सोशल मीडिया पर लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई।एक यूजर ने लिखा, “किंग कोहली रियल सनातनी”, तो दूसरे ने कहा, “कोहली भाई लंदन चले गए, लेकिन अपने संस्कार नहीं भूले।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here