ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच सीरीज से पहले विराट कोहली ने कुछ ऐसा किया है जिसकी हर जगह चर्चा हो रही है। दरअसल ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाली सीरीज से पहले विराट कोहली 14 अक्टूबर को भारत आए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी गुरुग्राम वाली प्रॉपर्टी अपने बड़े भाई विकास को सौंप दी है। जानकारी के मुताबिक विराट कोहली ने अपने भाई विकास कोहली के नाम अपनी संपत्ति GPA (जनरल पावर ऑफ़ अटॉर्नी) कर दी है। इसके पीछे माना जा रहा है कि विराट अब पूरी तरह से लंदन में शिफ्ट हो चुके हैं। हालांकि विराट कोहली ने लंदन शिफ्ट होने को लेकर कभी पुष्टि नहीं की।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंदन शिफ्ट होने की चर्चा तेज़, क्या परिवार अब वहीं रहेगा?
लंदन शिफ्ट होने की चर्चा इसलिए भी क्योंकि खबरें हैं कि विराट अगर खेल के मैदान पर नहीं होते हैं तो पत्नी अनुष्का और दोनों बच्चों वामिका और अकाय के साथ ज्यादातर लंदन ही रहते हैं। उन्होंने वहां घर लिया हुआ है। इन दिनों विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए पर्थ में हैं। जहां 3 मैचों की सीरीज का पहला मैच 19 अक्टूबर को खेला जाएगा। वहीं इसके पहले 14 अक्टूबर को विराट कोहली भारत आए और 15 अक्टूबर को पर्थ के लिए रवाना हो गए।
Virat Kohli ने भाई को क्यों सौंपी अपने घर की Power of Attorney?
Virat Kohli ने अपने भाई के नाम गुरुग्राम की संपत्ति कर दी है। इसके पीछे माना जा रहा है कि अधिकतर समय देश के बाहर गुजारने के चलते ही विराट ने भाई को GPA दिया है ताकि प्रॉपर्टी से संबंधित किसी तरह का कानूनी फैसला लेने या सरकारी काम के लिए बार-बार परेशान न होना पड़े। बता दें कि गुरुग्राम के DLF सिटी फेज-1 में विराट की एक आलीशान कोठी है। जिसे उन्होंने साल 2021 में खरीदा था। इसके आलावा गुरुग्राम में ही उनके पास एक लग्जरी फ्लैट भी है। अब ये दोनों प्रॉपर्टी उनके बड़े भाई विकास कोहली संभालेंगे।







