Home National Virat Kohli के रेस्टोरेंट ‘One8 Commune’ का वायरल हुआ मेन्यू, इतनी है...

Virat Kohli के रेस्टोरेंट ‘One8 Commune’ का वायरल हुआ मेन्यू, इतनी है एक रोटी की कीमत

इस रेस्टोरेंट के मेन्यू में खाने में खूब सारी वैरायटी मिलती है। यहां प्लांट-बेस्ड खाने से लेकर नॉन वेज और सीफूड परोसा जाता है।

139
0
Virat Kohli restaurant juhu
विराट कोहली का रेस्टोरेंट ‘One8 Commune'

विराट कोहली के रेस्टोरेंट ‘One8 Commune’ के मेन्यू की लिस्ट इन दिनों सुर्खियों में है। जहां एक रोटी की कीमत 118 रुपए, एक प्लेट राइस 318 रुपए, सॉल्टेड राइस 348 रुपए है। सोशल मीडिया पर यह मेन्यू वायरल हो रहा है। जिसको लेकर बताया जा रहा है कि यह विराट कोहली के जुहू स्थित रेस्टोरेंट की है।

किशोर कुमार के बंगले गौरी कुंज पर बना रेस्टोरेंट

दिलचस्प जानकारी यह भी है कि जिस रेस्टोरेंट की चर्चा हो रही है वो दिवंगत गायक किशोर कुमार के बंगले गौरी कुंज को खरीदकर बनाया गया है। बंगले को विराट कोहली ने खरीदा था और 2022 में रेस्टोरेंट खोला था। रेस्टोरेंट का नाम ‘One8 Commune’ है। जुहू के पॉश इलाके में स्थित इस रेस्टोरेंट में लग्जरी खाने, आकर्षक इंटीरियर और किशोर दा को समर्पित मधुर संगीत की झलक दिखती है.

मिलती है खूब सारी वैरायटी

लेकिन इन दिनों ये रेस्टोरेंट अपने मेन्यू को लेकर चर्चा में है। जहां एक तंदूरी रोटी 118 रुपए, चीज़केक 748 रुपए, गार्लिक ब्रेड 218 रुपए, खमीरी रोटी 149 रुपए, एक प्लेट प्लेन राइस 318 रुपए की मिलती है। इस रेस्टोरेंट के मेन्यू में खाने में खूब सारी वैरायटी मिलती है। यहां प्लांट-बेस्ड खाने से लेकर नॉन वेज और सीफूड परोसा जाता है। इतना ही नहीं इस रेस्टोरेंट में एक खास सेक्शन “विराट्स फेवरेट्स” का भी है, जिसमें टोफू स्टेक, मशरूम डम्पलिंग्स विद ट्रफल ऑयल और सुपरफूड सलाद जैसे डिश शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here