Home Breaking News 8 घंटे तक गायब रहा विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकॉउंट हुआ वापस,...

8 घंटे तक गायब रहा विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकॉउंट हुआ वापस, वजह अब भी साफ नहीं

29
0
Filmitics
8 घंटे तक गायब रहा विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकॉउंट हुआ वापस, वजह अब भी साफ नहीं

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट शुक्रवार तड़के अचानक डिलीट या डीएक्टिवेट होने से सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया। करीब आठ घंटे तक अकाउंट गायब रहने के बाद अब कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट फिर से एक्टिव हो गया है। हालांकि, यह अकाउंट क्यों और किस वजह से अचानक गायब हुआ, इस पर अब तक विराट कोहली की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

विराट कोहली इंस्टाग्राम पर दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं। उनके अकाउंट पर करीब 27 करोड़  हैं। ऐसे में अकाउंट के अचानक गायब होने से फैंस के बीच बेचैनी बढ़ गई और सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात करीब 1 बजे विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट सर्च और ओपन करने पर दिखाई देना बंद हो गया था। इस दौरान यूजर्स को अकाउंट खोलने पर “Profile not available” या “User not found” जैसे मैसेज दिख रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे उनका अकाउंट दोबारा एक्टिव हो गया और सभी पोस्ट फिर से नजर आने लगे। अकाउंट के वापस आने के बाद कोहली का आखिरी पोस्ट भी दिखाई देने लगा है, जिसमें वह अपनी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ दुबई को प्रमोट करते नजर आ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here