Home Breaking News गर्मी से पहले Voltas में जोरदार तेजी, फरवरी में रिटर्न का रिकॉर्ड...

गर्मी से पहले Voltas में जोरदार तेजी, फरवरी में रिटर्न का रिकॉर्ड – जानें नया टारगेट

43
0

टाटा ग्रुप की कंपनी वोल्टास लिमिटेड (Voltas Limited) के शेयरों में गर्मी शुरू होने से पहले ही जोरदार तेजी देखने को मिल रही है, 12 फरवरी के कारोबारी सत्र में कंपनी के शेयरों ने 52 हफ्तों का नया उच्च स्तर छू लिया शेयर 1502 रुपये पर खुले और इंट्रा-डे में 1546 रुपये का हाई लगाया, अंत में यह करीब 2 फीसदी की बढ़त के साथ 1535 रुपये पर बंद हुआ।

52-हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुंचना केवल मामूली बढ़त नहीं, बल्कि बाजार के मजबूत भरोसे का संकेत माना जाता है, आमतौर पर जब कोई शेयर अपने सालाना उच्च स्तर को पार करता है, तो यह दर्शाता है कि निवेशकों को कंपनी के भविष्य के प्रदर्शन पर भरोसा है और वे संभावित ग्रोथ को पहले से ही कीमत में शामिल कर रहे हैं।

तेजी की वजह क्या है?

मार्केट एक्सपर्ट अभिषेक भट्ट के अनुसार, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में सुधार के संकेत मिल रहे हैं, एयर कंडीशनर की मांग में मौसमी उछाल, वोल्टास की मजबूत ब्रांड पोजिशन और कच्चे माल की लागत में स्थिरता जैसे कारक शेयर के लिए सकारात्मक हैं, अगर इस साल गर्मी सामान्य से ज्यादा रहती है, तो कंपनी की बिक्री और मुनाफे में और सुधार देखने को मिल सकता है, गर्मी का मौसम एसी कंपनियों के लिए पीक सीजन होता है, ऐसे में निवेशक पहले से ही संभावित मांग वृद्धि को ध्यान में रखते हुए खरीदारी कर रहे हैं, यही वजह है कि सीजन शुरू होने से पहले ही शेयर में तेजी दिख रही है।

टेक्निकल चार्ट क्या कहता है?

टेक्निकल एनालिसिस के अनुसार, वोल्टास का शेयर फिलहाल अपट्रेंड में है और ‘हायर हाई–हायर लो’ का पैटर्न बना हुआ है, हालिया ब्रेकआउट के बाद पिछला रेजिस्टेंस अब सपोर्ट का काम कर सकता है।

  • सपोर्ट लेवल: ₹1,450–₹1,460
  • मजबूत सपोर्ट: ₹1,400
  • अगला संभावित टारगेट/रेजिस्टेंस: ₹1,520–₹1,550

यदि शेयर 52-हफ्तों के उच्च स्तर के ऊपर मजबूती से टिकता है और वॉल्यूम का समर्थन मिलता है, तो तेजी आगे भी जारी रह सकती है हालांकि, ऊंचे स्तरों पर हल्की मुनाफावसूली से इनकार नहीं किया जा सकता, कुल मिलाकर, वोल्टास के शेयरों में आई तेजी यह संकेत देती है कि बाजार को आने वाले महीनों में कंपनी के प्रदर्शन से काफी उम्मीदें हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी मार्केट एक्सपर्ट की राय पर आधारित है,यह निवेश की सलाह नहीं है, शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश से पहले किसी प्रमाणित वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य करें।)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here