तापमान में गिरावट को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट, इन जिलों में भारी बारिश का अनुमान

    19
    0

    उत्तर भारत में मौसम तेजी से बदल रहा है। वहीं बात उत्तर प्रदेश की करें तो 30 अक्टूबर की सुबह से लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश के अनुमान हैं। इसके पीछे चक्रवात मोंथा बताया जा रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 30 और 31 अक्टूबर को राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश और झोंकेदार हवाएं चलने के आसार है।

    इन जिलों में तेज बारिश के आसार

    इनमें जौनपुर, सोनभद्र, वाराणसी, मऊ, प्रयागराज, मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर, बलिया, देवरिया, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर जैसे जिले शामिल हैं। इन जिलों में भारी बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने बताया है कि इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। कुछ इलाकों में बिजली गिरने जैसी घटनाएं होने के आसार हैं। लोगों को हिदायत दी गई है कि खुले मैदान और ऊंचे पेड़ों के पास एहतियात रखें।

    31 अक्टूबर से तापमान में भारी गिरावट

    मौसम विभाग ने 31 अक्टूबर को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में हल्की से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दो दिनों तक लगातार गीला मौसम रहने के बाद अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री नीचे जा सकता है। इससे रात में ठंड बढ़ेगी।

    बदलते मौसम का असर जिलों में तेजी से दिखेगा उनमें बलिया, मऊ, देवरिया, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, मिर्जापुर, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, बस्ती, कुशीनगर, सुल्तानपुर, अयोध्या, महाराजगंज, रायबरेली, अमेठी, अंबेडकर नगर, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और इनके आसपास के इलाके हैं।