Home Bihar Election 2025 Bihar Election: कौन हैं सिर्फ 30 वोटों से BJP प्रत्याशी को हराने...

Bihar Election: कौन हैं सिर्फ 30 वोटों से BJP प्रत्याशी को हराने वाले सतीश सिंह यादव

रामगढ़ सीट से नवनिर्वाचित विधायक सतीश कुमार सिंह यादव कैमूर जिले के रहने वाले हैं। उनके पिता का नाम अगुन सिंह यादव है। 39 साल के सतीश यादव ने हाई स्कूल और इंटर तक की पढ़ाई बिहार से हासिल की है।

87
0
Bihar news, Satish Yadav BSP, Bihar Election
बसपा के सतीश यादव ने भाजपा के अजीत कुमार को सिर्फ 30 वोटों से हराया

Bihar Election News: बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की प्रचंड लहर में महागठबंधन(Mahagathbandhan) बेअसर साबित हुई है। बिहार(Bihar) की कुल 243 सीटों पर हुए चुनाव में एनडीए ने 202 सीटों पर कब्जा किया है। वहीं महागठबंधन 35 पर सिमटी गई जबकि AIMIM ने 5 पर फतह की है। इस चुनाव में कुछ दिलचस्प आंकड़े भी सामने आए हैं। जिसमें बिहार की रामगढ़ विधानसभा सीट का जिक्र है।

सिर्फ 30 वोटों का अंतर!

दरअसल इस सीट पर बहुजन समाज पार्टी(BSP) ने अपना खाता तो खोला लेकिन बसपा के प्रत्याशी सतीश सिंह यादव(Satish Yadav) ने जिस मार्जिन से भाजपा(BJP) उम्मीदवार अशोक सिंह(Ashok Singh) को हराया वो चर्चा का केंद्र बना हुआ है। बता दें कि भाजपा के अशोक कुमार सिंह को जहां 72,659 वोट मिले तो वहीं बसपा के प्रत्याशी सतीश कुमार सिंह यादव को 72689 वोट मिले। दोनों के वोटों में सिर्फ 30 वोटों का अंतर है। इस सीट पर बसपा ने 30 वोटों से भाजपा प्रत्याशी को हराया है। इसके अलावा इसी सीट से चुनाव लड़ रहे आरजेडी के प्रत्याशी अजीत कुमार को 41480 वोट मिले।

कौन हैं सतीश यादव

रामगढ़ सीट से नवनिर्वाचित विधायक सतीश कुमार सिंह यादव कैमूर जिले के रहने वाले हैं। उनके पिता का नाम अगुन सिंह यादव है। 39 साल के सतीश यादव ने हाई स्कूल और इंटर तक की पढ़ाई बिहार से हासिल की है। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी(BHU) से ग्रेजुएशन किया है।

सतीश यादव ने नॉमिनेशन के दौरान जो हलफनामा दायर किया है उसके मुताबिक 250000 रुपये नकदी, बैंक अकाउंट में 263744 रुपये जमा हैं। वहीं पत्नी पास 50,000 रुपये नकदी है। हलफनामे के मुताबिक उनके पास 4 वाहन हैं जिनकी कीमत 23,80,000 रुपये है। सतीश यादव पर 2 आपराधिक मामले लंबित चल रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here