Home Uttar Pradesh INDIA गठबंधन की कमान किसके हाथ? ममता-स्टालिन पर उठे सवाल, अखिलेश का...

INDIA गठबंधन की कमान किसके हाथ? ममता-स्टालिन पर उठे सवाल, अखिलेश का संतुलित जवाब

99
0

इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (INDIA) की कमान किसके हाथ में होनी चाहिए, इसे लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है, कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने सुझाव दिया था कि गठबंधन का नेतृत्व पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी को सौंपा जाना चाहिए, उनके इस बयान के बाद अलग-अलग दलों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

अखिलेश यादव ने क्या कहा?

समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस मुद्दे पर कूटनीतिक अंदाज में प्रतिक्रिया दी, उन्होंने कहा कि INDIA गठबंधन बना हुआ है और आगे भी बना रहेगा, उनकी प्राथमिकता यह है कि पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को कैसे हराया जाए।

अखिलेश ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश का 2027 का चुनाव सिर्फ राज्य की सत्ता का चुनाव नहीं होगा, बल्कि यह 2029 के लोकसभा चुनाव की दिशा भी तय करेगा, उन्होंने “फूट डालो और राज करो” की राजनीति से सावधान रहने की बात कही और कहा कि विपक्षी दलों को एकजुट रहकर रणनीति बनानी होगी।

M. K. Stalin को लेकर अय्यर का समर्थन

मणिशंकर अय्यर ने द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) के अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन को INDIA गठबंधन का संयोजक बनाए जाने की वकालत की उनका मानना है कि मौजूदा परिस्थितियों में 2029 के आम चुनाव को देखते हुए स्टालिन सबसे उपयुक्त नेता हो सकते हैं।

अय्यर ने कहा कि एक मजबूत INDIA गठबंधन ही 2029 में जीत सुनिश्चित कर सकता है, उन्होंने यह भी कहा कि स्टालिन राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन को मजबूती दे सकते हैं, जबकि राज्य की जिम्मेदारी उनके सहयोगी संभाल सकते हैं।

Mamata Banerjee का भी लिया नाम

अय्यर ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के संदर्भ में भी राहुल गांधी को सलाह दी थी, उनका कहना था कि ममता बनर्जी जैसे नेताओं से संवाद और सहयोग जरूरी है, अन्यथा गठबंधन कमजोर पड़ सकता है।

गठबंधन की राजनीति पर नजर

फिलहाल INDIA गठबंधन के भीतर नेतृत्व को लेकर चर्चा जारी है हालांकि, अखिलेश यादव ने साफ किया है कि विपक्षी दलों का मुख्य लक्ष्य भाजपा को हराना है और इसके लिए एकजुटता सबसे जरूरी है, आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि गठबंधन की कमान किसके हाथ में जाती है और 2029 के आम चुनाव से पहले विपक्ष किस रणनीति के साथ आगे बढ़ता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here