Home Political news काशी के पंडित अखिलेश यादव के गृह प्रवेश में क्यों नहीं पहुंचे...

काशी के पंडित अखिलेश यादव के गृह प्रवेश में क्यों नहीं पहुंचे ?

73
0

2027 के विधानसभा को ध्यान में रखते हुए अखिलेश यादव ने पूर्वांचल में पार्टी की पकड़ को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने आजमगढ़ के अनवरगंज क्षेत्र में नया घर बनवाया है. जिसका उद्घाटन हुआ. मगर, काशी के पंडित पूर्व सीएम के गृह प्रवेश में नहीं पहुंचे। ऐसे में सवाल खड़े हो गए कि आखिर क्यों काशी के पंडितों ने यह फैसला लिया।

अखिलेश यादव के आजमगढ़ में बनाए घर का आज गृह प्रवेश कार्यक्रम संपन्न हुआ. हालांकि, इस अवसर पर काशी के पंडितों की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बन गई। सूत्रों के अनुसार, अखिलेश यादव इस पूजा में विशेष रूप से काशी के विद्वान ब्राह्मणों को बुलाना चाहते थे, लेकिन वे इस आयोजन में शामिल नहीं हुए। सूत्रों का कहना है कि काशी के पंडितों ने इटावा कांड को लेकर नाराजगी जताई और गृह प्रवेश पूजा कराने से इनकार कर दिया। माना जा रहा है कि कुछ समय पहले इटावा में ब्राह्मण समाज से जुड़े एक मामले को लेकर काशी के धर्माचार्यों ने अप्रसन्नता जताई थी, जिसका असर अब देखने को मिला।

Also Read – अखिलेश यादव के पक्ष में शिवपाल यादव ने दिया बड़ा बयान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here