Home International 8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है महिला दिवस? जानिए इसका...

8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है महिला दिवस? जानिए इसका इतिहास और थीम?

36
0
FILMITICS
Why is Women's Day celebrated on March 8th? Learn about its history and theme.

दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) हर साल 8 मार्च को सेलिब्रेट किया जाता है। यह पिछले लगभग एक सदी से मनाया जा रहा है। इस खास दिन को दुनिया भर की महिलाओं के अधिकारों, समानता और उपलब्धियों के सम्मान के रूप में याद किया जाता है। ऐसे में आज जानते हैं कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुरूआत कहां से और कब हुई? साथ ही, ये भी जानेंगे कि साल 2026 में थीम क्या है?

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत 20वीं सदी के शुरुआत में यूरोप और संयुक्त राज्य अमेरिका में बढ़ते महिला आंदोलनों के बाद हुई। इसीलिए महिला दिवस मनाने का श्रेय यूरोप और अमेरिका की आंदोलनजीवी महिलाओं को दिया जाता है।

महिला दिवस 2026 की थीम-

हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को एक विशेष थीम के साथ मनाया जाता है। इस साल के लिए थीम ‘दान से लाभ’ (Give to Gain) है। अब आप सोच रहे होंगे कि इस थीम का मतलब क्या है? इसका मतलब है कि जब हम दूसरों की मदद करते हैं या कोई योगदान देते हैं, तो इसका फायदा सिर्फ सामने वाले को ही नहीं, बल्कि हमें भी होता है। इस थीम के जरिए लोगों को जागरूक करना है कि वो अपने योगदान और दान के माध्यम से जेंडर इक्वालिटी को बढ़ावा दे सकते हैं।

जानिए महिला दिवस का इतिहास-

दरअसल, लगभग 116 साल पहले साल 1908 में न्यूयॉर्क शहर में हजारों की संख्या में महिलाओं ने अपनी मांगों को लेकर परेड निकाली थी। इस आंदोलन के दौरान महिलाएं काम के घंटों में कमी, काम करने पर अच्छी सैलेरी और वोट डालने के अधिकार की मांग कर रही थीं।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के लिए 8 मार्च ही क्यों चुना गया?

दुनिया भर में 8 मार्च को महिला दिवस मनाया जाता है। इसकी खास वजह ये है कि 8 मार्च को ही अमेरिका की महिलाओं ने अपने अधिकारों की लड़ाई शुरू की थी। बाद में सोशलिस्ट पार्टी ने इस दिन को महिला दिवस रूप में मनाने का ऐलान किया था। हालांकि इसके बाद यूरोप की महिलाओं ने भी अपने अधिकारों के लिए 8 मार्च को रैलियां निकाली, जिसके बाद साल 1975 में संयुक्त राष्ट्र ने 08 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मान्यता दे दी थी।

आपको बता दें, कि 19 मार्च 1911 को ऑस्ट्रिया, जर्मनी, डेनमार्क और स्विट्जरलैंड में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया था, इसके बाद 8 मार्च 1971 को रूसी महिलाओं ने हड़ताल किया, जिसके बाद महिला दिवस की तारीख को बदलकर 08 मार्च कर दिया गया था। तभी से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 08 मार्च को मनाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here