Home Cricket क्या फिर टी-20वर्ल्ड कप के फाइनल में भिडेंगे भारत और अफ्रीका?सेमीफाइनल से...

क्या फिर टी-20वर्ल्ड कप के फाइनल में भिडेंगे भारत और अफ्रीका?सेमीफाइनल से पहले रोमांच चरम पर

43
0

टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। अब केवल चार टीमें बची हैं और खिताब से बस एक कदम दूर खड़ी हैं। क्रिकेट प्रेमियों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है—क्या एक बार फिर फाइनल में भारत और साउथ अफ्रीका आमने-सामने होंगे? पिछले फाइनल की यादें अभी ताजा हैं, जब भारत ने रोमांचक मुकाबले में साउथ अफ्रीका को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। ऐसे में अगर दोनों टीमें इस बार भी सेमीफाइनल जीत जाती हैं, तो 8 मार्च को एक बार फिर वही हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता है।

टी20 वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में 4 मार्च को अफ्रीका का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। साउथ अफ्रीका की टीम इस टूर्नामेंट में संतुलित प्रदर्शन करती नजर आई है। बल्लेबाजी में आक्रामकता और गेंदबाजी में अनुशासन ने उन्हें मजबूत दावेदार बना दिया है। दूसरी ओर न्यूजीलैंड की टीम बड़े मुकाबलों की अनुभवी टीम मानी जाती है, जो दबाव की परिस्थितियों में भी शांत रहकर खेलना जानती है।

वहीं 5 मार्च को दूसरा सेमीफाइनल इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। भारत ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार लय दिखाई है। दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम टी20 प्रारूप की खतरनाक टीमों में गिनी जाती है, जो किसी भी समय मैच का रुख पलट सकती है।

क्रिकेट प्रेमियों को पिछला टी20 वर्ल्ड कप फाइनल आज भी याद है। वह मुकाबला आखिरी ओवर तक रोमांच से भरपूर रहा था। जहाँ भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब अपने नाम किया था। अगर इस बार फाइनल में दोनों टीमें आमने-सामने होती हैं, तो साउथ अफ्रीका के पास पिछली हार का हिसाब बराबर करने का मौका होगा। वहीं भारत के सामने एक बार फिर खिताब जीतने की चुनौती होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here